3 गलतियां जो WWE ने Bad Blood के बाद SmackDown के पहले शो में करके फैंस को बहुत ज्यादा निराश किया

WWE
WWE SmackDown में इस हफ्ते हुईं बड़ी गलतियां (Photo: WWE.com)

SmackDown Mistakes (11 October 2024): WWE Bad Blood के बाद SmackDown का पहला शो अच्छा रहा। कुछ जबरदस्त चीजें फैंस को देखने को मिलीं। लंबे समय बाद जिमी उसो भी मुकाबले में नज़र आए। ब्लडलाइन का दबदबा देखने को मिला। सोलो सिकोआ और उनके साथियों ने रोमन रेंस (Roman Reigns) और जिमी उसो को धराशाई किया। शो में मौजूद सभी स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से दिल जीता। खैर इन सब चीज़ों के बावजूद कंपनी से ब्लू ब्रांड में ऐसी गलतियां हुईं जिसने फैंस को काफी ज्यादा निराश किया।

Ad

#3 WWE SmackDown में द रॉक को लेकर कोई अपडेट नहीं

Ad

Bad Blood के अंत में द रॉक ने आकर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया था। इसके बाद सभी उनके अगले कदम के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे। सोचा था कि SmackDown में उनके बारे में कोई अपडेट मिलेगा या वो खुद आकर अपनी बात रखेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

रोमन रेंस और जिमी उसो ने शुरूआती सैगमेंट में उनके बारे में जिक्र तक नहीं किया। इतनी बड़ी वापसी के बाद उनका ब्लू ब्रांड के शो में आना तो बनता था। ये कंपनी द्वारा गलती इस हफ्ते देखने को मिली। इस चीज से फैंस बहुत निराश हुए होंगे।

#2 WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच को ज्यादा समय नहीं देना

Ad

WWE SmackDown में बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल ने लैश लैजेंड और जकारा जैक्सन के खिलाफ अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की। मुकाबला काफी अच्छा रहा लेकिन एक बड़ी गलती देखने को मिली।

कंपनी द्वारा इस मुकाबले को ज्यादा समय नहीं दिया गया। अगर मुकाबला लंबा होता तो सुपरस्टार्स का एक्शन ज्यादा देखने को मिलता। विमेंस डिवीजन को इस चीज की सख्त जरूरत है। बियांका और जेड को भी चैंपियन के रूप में मजबूती मिलती। इस तरह की चीजों पर कंपनी ने ध्यान देना चाहिए।

#1 WWE SmackDown में नाया जैक्स का पिन होना

Ad

नाया जैक्स इस समय WWE विमेंस चैंपियन हैं और उनकी बुकिंग खास अंदाज में होनी चाहिए। SmackDown में इस हफ्ते नेओमी ने पिन के जरिए उनके ऊपर बड़ी जीत हासिल की। चैंपियन का इस तरह हारना बहुत बुरी बात है।

WWE द्वारा अपने सभी चैंपियंस को मजबूत दिखाना चाहिए। पिछले कुछ समय से ऐसा नहीं किया जा रहा है। इससे आगे जाकर बड़ा नुकसान हो सकता है। कंपनी के साथ-साथ स्टार्स को भी बड़ी हानि पहुंच सकती है। जैक्स के लिए ये हफ्ता अच्छा नहीं गया और कहीं ना कहीं उन्हें भी बहुत दुख हुआ होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications