3 बड़ी गलतियां जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के शो में करके फैंस को निराश किया

WWE
WWE SmackDown में हुईं बड़ी गलतियां (Photo: WWE.com & X/ @SKWrestling_)

SmackDown Mistakes (17 January 2025): WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते ठीक रहा। फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले। शो की शुरुआत रे मिस्टीरियो और केविन ओवेंस के सैगमेंट से हुई। दोनों के बीच बाद में मैच भी हुआ। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने भी वापसी की। हालांकि, उन्हें फैंस ने कुछ बोलने ही नहीं दिया। मेन इवेंट में बेली और टिफनी स्ट्रैटन के बीच WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। टिफनी ने अपना टाइटल रिटेन किया। खैर इन सभी चीजों के बावजूद कंपनी से ब्लू ब्रांड में कुछ ऐसी गलतियां हुईं जिसने फैंस को निराश किया।

Ad

#3 WWE SmackDown की शुरुआत सोलो सिकोआ द्वारा ना करना

Ad

WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में रोमन रेंस के खिलाफ हार के बाद से पहली बार SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ नज़र आए। शो के बीच में उनका सैगमेंट हुआ। हालांकि, फैंस ने उन्हें इतना बू किया कि वो कुछ बोल ही नहीं पाए।

WWE द्वारा एक बड़ी गलती इस हफ्ते हुई। शो की शुरुआत कहीं ना कहीं सिकोआ ने करनी चाहिए थी। उन्हें आकर रोमन के खिलाफ मिली हार के बारे में अपना बयान देना चाहिए था। साथ ही साथ उन्हें अपने अगले कदम का भी खुलासा करना चाहिए था।

#2 WWE सुपरस्टार जेकब फाटू का मैच पहले ब्रॉन स्ट्रोमैन से तय किया जाना

Ad

SmackDown के शो में Saturday Night's Main Event के लिए जेकब फाटू और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच मैच तय कर दिया गया है। फाटू की राइवलरी पिछले कुछ समय से एलए नाइट से चल रही है। फैंस इन दोनों के बीच पहले मुकाबला देखना चाहते थे लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं किया। ये बड़ी गलती देखने को मिली।

WWE को पहले फाटू और नाइट के बीच मैच बुक करना चाहिए था। कंपनी ने चीजें ही पलट दीं। SmackDown के अगले हफ्ते के एपिसोड के लिए नाइट का मुकाबला टामा टोंगा से तय कर दिया। कहीं ना कहीं WWE को अपनी बुकिंग पर ध्यान देना चाहिए।

#1 WWE SmackDown में जिमी उसो और कार्मेलो हेज के मैच का खराब अंत

Ad

SmackDown में जिमी उसो और कार्मेलो हेज के बीच अच्छा मैच हुआ। आप सभी जानते हैं कि दोनों स्टार्स तगड़े एक्शन के साथ बड़ा मुकाबला देने में पूरी तरह सक्षम हैं। उसो और हेज ने किसी को निराश भी नहीं किया और अच्छा प्रदर्शन किया। WWE द्वारा इस मुकाबले के अंत की बुकिंग खराब अंदाज में की गई थी।

जेकब फाटू और टामा टोंगा ने मैच में दखलअंदाजी की। इसके बाद मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के जरिए खत्म हुआ। कंपनी द्वारा ये गलती बार-बार दोहराई जा रही है। हर बार किसी अच्छे मुकाबले का अंत गलत तरीके से कर दिया जाता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications