3 बहुत बड़ी गलतियां जो इस हफ्ते WWE SmackDown के एपिसोड में देखने को मिलीं

WWE
इस हफ्ते WWE SmackDown में क्या-क्या बड़ी गलतियां हुईं? (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown Big Mistakes (23 August 2024): स्मैकडाउन (SmackDown) का शो इस हफ्ते काफी मजेदार रहा। कुछ तगड़े मुकाबले देखने को मिले और Bash in Berlin को लेकर बिल्डअप हुआ। रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन ने इस बार कहर ढाया। इसके अलावा भी इवेंट में कुछ तगड़ी चीजें देखने को मिलीं। खैर अच्छे शो के बावजूद SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते कुछ बड़ी गलतियां देखने को मिलीं।

Ad

#3 WWE SmackDown में रोमन रेंस का नज़र नहीं आना

Ad

WWE SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस नज़र नहीं आए और ये कहीं ना कहीं कंपनी द्वारा की गई बड़ी गलती है। उन्हें आकर सोलो सिकोआ के साथ अपनी राइवलरी को आगे बढ़ानी चाहिए थी। इस बार ऐसा लगा कि नई ब्लडलाइन की फ्यूड रेंस के साथ चल ही नहीं रही है।

रोमन रेंस को लेकर कोई बड़ा अपडेट भी नहीं दिया गया। अचानक से वो गायब हो गए। ऐसा होने से रेंस और सिकोआ की राइवलरी भी प्रभावित हो सकती है। फैंस की उत्सुकता कम हो सकती है। कहीं ना कहीं कंंपनी को इस चीज पर ध्यान देना चाहिए था।

#2 WWE SmackDown में नाया जैक्स और मीचीन का आमना-सामना नहीं होना

Ad

पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में नाया जैक्स का सेलिब्रेशन सैगमेंट हुआ था। वहां पर मीचीन ने आकर बवाल मचा दिया था। टिफनी स्ट्रैटन और प्रिटी डेडली भी कुछ नहीं कर पाए थे। इस लिहाज से देखा जाए तो इस हफ्ते जैक्स और मीचीन का आमना-सामना होना चाहिए था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

नाया जैक्स की बुकिंग अगर अभी से अच्छे से नहीं की गई तो फिर नुकसान हो सकता है। नाया और मीचीन का इस बार रिंग में सामना ना होना बहुत बड़ी गलती कंपनी द्वारा देखने को मिली। इससे आगे जाकर स्टोरीलाइन भी कमजोर पड़ सकती है।

#1 WWE SmackDown में जेकब फाटू से टाइटल लेना गलत निर्णय

Ad

जेकब फाटू का हाल के महीनों में SmackDown में सबसे अच्छा डेब्यू था। आते ही कुछ दिन बाद उन्होंने टामा टोंगा के साथ मिलकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीती। सोलो सिकोआ ने इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में फाटू को अपने टाइटल को टांगा लोआ को देने के लिए कहा।

द ब्लडलाइन में सबसे अच्छा काम मौजूदा समय में फाटू कर रहे हैं। हर हफ्ते फैंस की नजरें उनके ऊपर रहती हैं। उनके टाइटल रन को इस तरह खत्म करना बहुत बड़ी गलती है। कंपनी के इस निर्णय से कहीं ना कहीं आगे जाकर बड़ा नुकसान हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications