3 बड़ी गलतियां जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में करके फैंस को बहुत ज्यादा निराश किया

WWE
SmackDown में हुईं बड़ी गलतियां (Photo: WWE.com)

SmackDown Mistakes (24 January 2025): WWE SmackDown का एपिसोड बढ़िया रहा। बड़े मुकाबलों में स्टार्स द्वारा तगड़ा एक्शन देखने को मिला। शो की शुरुआत कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के इंटरव्यू से हुई। वहीं मेन इवेंट में केविन ओवेंस और जिमी उसो के बीच मुकाबला हुआ। मैच के बाद केविन और कोडी ने भी खूब घमासान मचाया। कंपनी ने इवेंट को धमाकेदार बनाने की पूरी कोशिश की। खैर इन सभी चीजों के बावजूद कंपनी से ब्लू ब्रांड में कुछ ऐसी गलतियां हुईं, जिसने फैंस को बहुत ज्यादा निराश किया।

Ad

#3 WWE SmackDown में सोलो सिकोआ और पॉल हेमन का नहीं आना

Ad

सोलो सिकोआ की बुकिंग इस समय सवालों के घेरे में है। पिछले हफ्ते वो SmackDown में आए लेकिन बिना कुछ बोले ही चले गए। ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में उनकी एंट्री ही नहीं हुई। उम्मीद थी कि सिकोआ आकर अपनी बात रखेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पॉल हेमन ने भी ब्लू ब्रांड में अपनी एंट्री को टीज किया था। वो भी दिखाई नहीं दिए। अगर सिकोआ और हेमन का सैगमेंट होता तो मजा आता। कंपनी द्वारा इन दोनों को एपिसोड के लिए बुक ना करना बहुत बड़ी गलती रही। कहीं ना कहीं इस पर ध्यान देना चाहिए था।

#2 WWE SmackDown में हर हफ्ते कोडी रोड्स और केविन ओवेंस के बीच एक ही कहानी को दोहराया जाना

Ad

Royal Rumble 2025 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को लैडर मैच में केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों की राइवलरी अभी तक अच्छी रही है लेकिन कंपनी द्वारा एक गलती की जा रही है। हर हफ्ते कोडी और केविन के बीच ब्रॉल हो रहा है।

इससे अलग अभी तक ज्यादा कुछ देखने को नहीं मिला है। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड के अंत में भी दोनों के बीच गहमागहमी हुई। WWE द्वारा लगातार एक ही कहानी को दोहराया जाना काफी नुकसानदायक हो सकता है। इससे फैंस का उत्साह भी कम हो सकता है। WWE ने इस चीज पर ध्यान देना चाहिए।

#1 WWE SmackDown में टिफनी स्ट्रैटन के सैगमेंट में रिया रिप्ली का आना

Ad

टिफनी स्ट्रैटन के सैगमेंट में इस हफ्ते सबसे पहले रिया रिप्ली ने दखलअंदाजी की। इस चीज का कोई मतलब नहीं था। दोनों चैंपियन हैं। किसी अन्य सुपरस्टार का आना बनता है लेकिन रिया समझ से परे हैं। WWE की ये बुकिंग शायद ही किसी को समझ आई होगी।

इससे भी बड़ी बात ये है कि रिया रिप्ली को हार के लिए बुक किया गया। उनकी जगह मुकाबले में किसी और को रखा जा सकता था। ऐसा लगा कि कंपनी ने विमेंस डिवीजन की इस बुकिंग पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications