3 गलतियां जो WWE ने SmackDown में करके फैंस को बहुत ज्यादा निराश किया

WWE
WWE SmackDown में हुईं कुछ बड़ी गलतियां (Photo: WWE.com)

SmackDown Mistakes (27 September 2024): WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते अच्छा रहा। फैंस को कुछ मनोरंजक चीजें देखने को मिलीं। WWE Bad Blood 2024 के बिल्डअप के साथ-साथ स्टोरीलाइन भी आगे बढीं। मेन इवेंट में भी तगड़ा मैच हुआ। ब्लडलाइन का जलवा देखने को मिला। वहीं कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के बीच चीजें थोड़ा खराब होते हुई दिखीं। खैर इन सब चीज़ों के बावजूद कंपनी से ब्लू ब्रांड में ऐसी गलतियां हुईं जिसने फैंस को काफी ज्यादा निराश किया।

Ad

#3 WWE SmackDown में नेओमी का हारना

Ad

SmackDown में बेली और नेओमी के बीच WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच हुआ। दोनों सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया और अंत में बेली को जीत मिली। नेओमी के हारने से कहीं ना कहीं फैंस निराश हुए होंगे।

नेओमी फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। वापसी के बाद से उनकी बुकिंग ज्यादा अच्छी नहीं की गई है। उन्होंने करीब सात साल पहले सिंगल्स टाइटल जीता था। उन्हें इस बार बेली को हराकर Bad Blood में नाया जैक्स के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिलना चाहिए था। ये बहुत बड़ी गलती कंपनी द्वारा देखने को मिली।

#2 WWE SmackDown में रोमन रेंस का ना आना

Ad

Bad Blood में रोमन रेंस और कोडी रोड्स की टक्कर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू से होगी। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कोडी और रेंस का वीडियो सैगमेंट हुआ था। रेंस लाइव शो में मौजूद नहीं थे। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

मेन इवेंट में काफी अफरातफरी मची। सोलो सिकोआ और जेकब फाटू ने रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस को हराया। मुकाबले में टामा टोंंगा और टांगा लोआ की दखलअंदाजी हुई। कोडी ने भी एंट्री की। वहां पर फैंस ने उम्मीद लगाई थी रोमन का जलवा देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उनका आना बनता था। इस चीज से फैंस का दिल जरूर टूटा होगा।

#1 WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन की एक और हार

Ad

रैंडी ऑर्टन के लिए साल 2024 अभी तक बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। उन्हें किसी भी प्रीमियम लाइव इवेंट में जीत नसीब नहीं हुई है। इसके अलावा SmackDown में भी उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। इस हफ्ते भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

फैंस रैंडी ऑर्टन की तगड़ी बुकिंग देखना चाहते हैं। अब कंपनी ने उन्हें जीत के साथ-साथ खास मोमेंटम भी देना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो फिर गड़बड़ हो सकती है। रेसलिंग की दुनिया में बनाई गई उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications