3 बहुत बड़ी गलतियां जो WWE Bash in Berlin से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में देखने को मिलीं

wwe
पढ़िए WWE SmackDown में क्या-क्या बड़ी गलतियां हुईं? (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown Big Mistakes (30 August 2024): WWE Bash in Berlin से पहले स्मैकडाउन (SmackDown) का अंतिम एपिसोड अच्छा रहा। फैंस को कुछ बड़े मुकाबले देखने को मिले। प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर भी बिल्डअप हुआ। कुछ स्टोरीलाइन आगे बढ़ीं। मेन इवेंट में WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए जबरदस्त स्ट्रीट फाइट मैच हुआ। खैर अच्छे शो के बावजूद ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इस हफ्ते कुछ बड़ी गलतियां देखने को मिलीं।

Ad

#3 WWE SmackDown में रोमन रेंस को लेकर कोई अपडेट ना देना

Ad

SummerSlam 2024 में वापसी कर रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। इसके बाद SmackDown के लगातार दो एपिसोड में रेंस ने आकर नई ब्लडलाइन को टक्कर दी। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के शो में वो नहीं आए। ना ही इस बार उनकी एंट्री हुई।

WWE ने रोमन रेंस को लेकर कोई अपडेट फैंस को नहीं दिया। ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने सिकोआ और उनकी राइवलरी एकदम खत्म कर दी। रेंस को लेकर कोई जानकारी दी जाती तो फैंस भी उनकी वापसी को लेकर उत्सुक रहते। ये बड़ी गलती WWE द्वारा देखने को मिली।

#2 WWE SmackDown में कोडी रोड्स और केविन ओवेंस के बीच ब्रॉल नहीं होना

Ad

Bash in Berlin में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों के बीच हुए बिल्डअप में अभी तक बिल्कुल भी मजा नहीं आया है। फैंस ने उम्मीद जताई थी कि इस हफ्ते SmackDown में दोनों एक्शन में नज़र आएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

कोडी और केविन ने शानदार प्रोमो दिया लेकिन किसी तरह तगड़ा ब्रॉल होता तो मजा आ आता। फैंस अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच को लेकर उत्सुक हो जाते। कंपनी द्वारा ये बड़ी गलती देखने को मिली। देखना होगा कि ये दोनों Bash in Berlin में कैसा प्रदर्शन करेंगे।

#1 सोलो सिकोआ का अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए अगला चैलेंजर होना

Ad

सोलो सिकोआ ने एक बार फिर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जाने का ऐलान कर दिया है। SummerSlam में उनका मुकाबला कोडी रोड्स से हुआ था। वहां पर रोमन रेंस की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वो लगातार ब्लडलाइन में इस टाइटल को वापस लाने का दावा कर रहे हैं।

सिकोआ का अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए अगला चैलेंजर होना बहुत गलत बात है। उन्हें पहले रोमन के साथ निपट लेना चाहिए। रेंस और उनकी फ्यूड इस समय अधर में लटकी हुई है। कंपनी को कोडी और केविन के बीच आगे भी राइवलरी जारी रखने का प्लान बनाना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications