3 बड़ी गलतियां जो WWE ने SmackDown के एपिसोड में करके फैंस का दिल तोड़ दिया

WWE
SmackDown में हुईं गलतियों पर नज़र (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown Big Mistakes (4 April 2025): WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते बढ़िया रहा। शो की शुरुआत सीएम पंक (CM Punk) ने की। शिकागो में उनका शानदार स्वागत किया गया। हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन भी आए। मेन इवेंट में पंक ने अपने फेवर का खुलासा रोमन रेंस के सामने किया। रेंस को हेमन को देखकर काफी गुस्सा आया। शो में कुछ बड़े मुकाबले भी हुए। ब्रॉन स्ट्रोमैन और जेकब फाटू के बीच खतरनाक मैच हुआ। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन गलतियों के बारे में बात करेंगे जो WWE ने ब्लू ब्रांड के इस हफ्ते के एपिसोड में करके फैंस का दिल तोड़ दिया।

Ad

#3 WWE SmackDown में शार्लेट फ्लेयर और टिफनी स्ट्रैटन के बीच ब्रॉल नहीं होना

Ad

SmackDown में शार्लेट फ्लेयर और टिफनी स्ट्रैटन का इंटरव्यू सैगमेंट हुआ। दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगाए। साथ ही साथ WrestleMania 41 में जीत का दावा किया। फ्लेयर और स्ट्रैटन की राइवलरी ज्यादा खास नहीं चल रही है।

इस हफ्ते दोनों के बीच अगर तगड़ा ब्रॉल होता तो मजा आता। WWE द्वारा ये बहुत बड़ी गलती देखने को मिली। फैंस अब कोई तगड़ी चीज देखना चाहते हैं। कंपनी को इनकी बुकिंग पर ध्यान देने की सख्त जरूरत है। ऐसा नहीं हुआ तो आगे जाकर नुकसान हो सकता है।

#2 WWE SmackDown में रोमन रेंस को दिखाया गया कमजोर

Ad

WrestleMania 41 में रोमन रेंस का मुकाबला सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के साथ होने वाला है। इनकी स्टोरी SmackDown में आगे बढ़ी। पंक ने अपने फेवर का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मेगा इवेंट में उनके साथ पॉल हेमन रहेंगे। पंक ने फिर रोमन के ऊपर हमला भी किया।

पूरे सैगमेंट पर नज़र डाली जाए तो WWE द्वारा रोमन रेंस को कमजोर दिखाया गया। ये चीज नहीं होनी चाहिए थी। रोमन टॉप सुपरस्टार हैं और उनका मजबूती के साथ पेश ना आना कहीं ना कहीं गलत बात है।

#1 WWE SmackDown में ड्रू मैकइंटायर और डेमियन प्रीस्ट की राइवलरी को आगे ना बढ़ाना

Ad

SmackDown में ड्रू मैकइंटायर और डेमियन प्रीस्ट की फ्यूड भी चल रही है। पिछले हफ्ते प्रीस्ट ने मैकइंटायर को कार के ऊपर पटक दिया था। मैकइंटायर की हालत खराब हो गई थी। ऐसा लगा कि इस हफ्ते कोई भयानक चीज देखने को मिलेगी लेकिन ये नहीं हो पाया।

मैकइंटायर ने प्रीस्ट को धमकी देने के अलावा कोई बड़ा कदम नहीं उठाया। WWE की इसे खराब बुकिंग कहा जाएगा। दोनों के बीच मामला और ज्यादा खतरनाक होता तो फैंस भी उत्साहित रहते। कंपनी को इस बारे में सोचने की अब सख्त जरूरत है। दोनों को तगड़े अंदाज में बुक आगे के लिए बुक करना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications