SmackDown Mistakes (4 October 2024): WWE Bad Blood से पहले स्मैकडाउन (SmackDown) का अंतिम एपिसोड ठीक रहा। शो में कुछ अच्छे मुकाबले देखने को मिले। एजे स्टाइल्स की लंबे समय बाद वापसी हुई। फैंस ने उन्हें जबरदस्त अंदाज में चीयर किया। मेन इवेंट में एक बार फिर ब्लडलाइन का दबदबा देखने को मिला। इवेंट में मौजूद सभी स्टार्स ने क्राउड का भरपूर मनोरंजन करने की पूरी कोशिश की। खैर इन सब चीज़ों के बावजूद कंपनी से ब्लू ब्रांड में ऐसी गलतियां हुईं जिसने फैंस को काफी ज्यादा निराश किया।#3 WWE SmackDown में एजे स्टाइल्स की वापसी के बाद हारClash at the Castle 2024 के बाद एजे स्टाइल्स WWE टीवी पर नज़र नहीं आए थे। SmackDown में इस हफ्ते उन्होंने धमाकेदार एंट्री की। कार्मेलो हेज के खिलाफ उनका मैच भी हुआ लेकिन अंत में निराशा हाथ लगी।दरअसल मैच के दौरान स्टाइल्स के पैर में चोट लग गई। मुकाबला आगे नहीं बढ़ पाया और हेज को विजेता घोषित कर दिया गया। वापसी के बाद पहले ही मुकाबले में एजे को हार का सामना करना पड़ा था। कहीं ना कहीं इससे उनका मनोबल जरूर नीचे गिरेगा। ये शो में बहुत बड़ी गलती इस हफ्ते देखने को मिली।#2 WWE SmackDown में रोमन रेंस और कोडी रोड्स का नज़र नहीं आना View this post on Instagram Instagram PostSmackDown के पिछले दो एपिसोड में रोमन रेंस लाइव नज़र नहीं आए। इस हफ्ते भी ना आकर उन्होंने फैंस को निराश किया। WWE Bad Blood में वो कोडी रोड्स के साथ मिलकर जेकब फाटू और सोलो सिकोआ का सामना करने वाले हैं।सभी को लगा था कि SmackDown में इस बार रोमन आकर कुछ बड़ा बवाल मचाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आलम ये था कि कंपनी ने शो के लिए मौजूदा अनडिस्प्यूटेड चैंपियन कोडी रोड्स को भी बुक नहीं किया। इन दोनों स्टार्स का ब्लू ब्रांड में नज़र नहीं आना कहीं ना कहीं बड़ी गलती है।#1 WWE SmackDown में एजे स्टाइल्स का नाम गलत पुकारा गयाSmackDown में इस हफ्ते एजे स्टाइल्स का परिचय देने के लिए संगीतकार हार्डी स्पेशल गेस्ट के रूप में आए थे। उन्होंने स्टाइल्स को जिस नाम से पुकारा उसने सभी को चौंका दिया। आप सभी को पता है कि सालों से एजे को द फिनॉमिनल वन नाम से जाना जाता है।हार्डी ने एजे का गलत नाम पुकारते हुए उन्हें द फिनॉमिनल फोरआर्म कह दिया। ये बहुत गलती इस हफ्ते देखने को मिली। फैंस ने इस चीज को तुरंत नोटिस किया। यहां तक कि कमेंटेटर कोरी ग्रेव्स ने भी इस पर टिप्पणी की।