3 बड़ी गलतियां जो WWE Money in the Bank 2024 से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में देखने को मिलीं

WWE
जानिए WWE SmackDown में क्या-क्या गलतियां देखने को मिलीं? (Photo: WWE.com)

Smackdown Big Mistakes: WWE Money in the Bank से पहले स्मैकडाउन (SmackDown) का अंतिम एपिसोड ठीक-ठाक रहा। फैंस को कई चीजें देखने को मिलीं और प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर बिल्डअप भी हुआ। शो में मौजूद सभी स्टार्स ने अपना दम दिखाया और फैंस का मनोरंजन किया।

Ad

शो की शुरूआत इस हफ्ते जे उसो ने की। उनके इस सैगमेंट में Money in the Bank लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले सभी स्टार्स दिखाई दिए। तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और प्रिटी डेडली भी एक्शन में नज़र आए। बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल ने कैंडिस लेरे और इंडी हार्टवेल का सामना किया।

कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस का सैगमेंट भी हुआ। बेली और पाइपल निवेन ने भी फैंस को अच्छा मैच दिया। मेन इवेंट में ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर ने अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप DIY (टॉमैसो चैम्पा और जॉनी गार्गानो) के खिलाफ डिफेंड की। खैर अच्छे शो के बावजूद ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कुछ बड़ी गलतियां देखने को मिलीं।

#3 WWE दिग्गज पॉल हेमन के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया गया

Ad

SmackDown में पिछले हफ्ते क्या हुआ था ये सभी को पता है। पॉल हेमन के ऊपर सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया था। उन्हें स्ट्रेचर से ले जाया गया। इतने बड़े बवाल के बाद फैंस इंतजार कर रहे थे कि इस हफ्ते क्या नया होगा। सभी हेमन के अगले कदम के बारे में जानना चाहते थे लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।

पॉल हेमन के बारे में इस हफ्ते कोई अपडेट नहीं दिया गया। ना ही सोलो सिकोआ ने उनके बारे में कुछ कहा। अगर उनके बारे में कुछ जानकारी दी जाती तो फैंस का उत्साह और बढ़ जाता। कंपनी द्वारा ये बहुत बड़ी गलती इस बार देखने को मिली। कंपनी को इससे बड़ा नुकसान भी आगे हो सकता है।

#2 WWE SmackDown में द ब्लडलाइन और तीन बेबीफेस स्टार्स के बीच ब्रॉल ना होना

Ad

Money in the Bank में द ब्लडलाइन का मुकाबला कोडी रोड्स, केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन के साथ होगा। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक इनकी राइवलरी को कंपनी ने अच्छे से बिल्ड किया है लेकिन इस हफ्ते सब गड़बड़ कर दिया।

SmackDown में तीनों बेबीफेस स्टार्स का सैगमेंट हुआ। तीनों ने अपनी बात रखी। सभी को लगा था कि सैगमेंट में सोलो सिकोआ भी अपने साथियों के साथ आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। Money in the Bank से पहले दोनों टीम्स के बीच ब्रॉल होता तो बहुत मजा आता। कंपनी द्वारा ये बड़ी गलती देखने को मिली।

#1 WWE SmackDown में बेली और पाइपर निवेन का मैच

Ad

WWE विमेंस चैंपियन बेली की बुकिंग पिछले कुछ समय से अच्छी नहीं की गई है। क्रिएटिव टीम के पास उनके लिए कोई बड़ा प्लान नहीं है। चैंपियन के रूप में वो ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाईं हैं। आपको याद होगा पिछले महीने Clash at the Castle में बेली ने अपने टाइटल को पाइपर निवेन के खिलाफ डिफेंड किया था।

SmackDown में इस हफ्ते फिर से दोनों के बीच मुकाबला देखने को मिला। इस तरह के मैच का कोई मतलब नहीं बनता है। इसे एक तरह से टाइमपास ही कहा जाएगा। कंपनी को इन चीजों पर अब ध्यान देना चाहिए। बार-बार एक ही चीज दोहरा कर मोमेंटम खराब नहीं करना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications