3 बड़ी गलतियां जो WWE SummerSlam 2024 के बाद SmackDown के पहले एपिसोड में देखने को मिलीं

wwe
पढ़िए WWE SmackDown में क्या-क्या बड़ी गलतियां हुईं? (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown Big Mistakes (9 August 2024): WWE SummerSlam 2024 के बाद स्मैकडाउन (SmackDown) का पहला एपिसोड शानदार रहा। शो में कुछ तगड़े मुकाबले देखने को मिले। अगले प्रीमियम लाइव इवेंट WWE Bash in Berlin को लेकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच का ऐलान हुआ।

Ad

रोमन रेंस की ब्लू ब्रांड में वापसी हुई। उन्होंने सोलो सिकोआ और उनके साथियों पर अटैक किया। खैर अच्छे शो के बावजूद SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते कुछ बड़ी गलतियां देखने को मिलीं।

#3 WWE SmackDown में मौजूदा चैंपियन का पिन होना

Ad

बड़े शो में किसी मौजूदा चैंपियन का पिन होना बहुत बड़ी गलती मानी जाती है। WWE ने इस हफ्ते विमेंस टैग टीम चैंपियन एल्बा फायर को पिन के लिए बुक किया। ब्लू ब्रांड में उनका मुकाबला जेड कार्गिल से हुआ। कार्गिल ने उन्हें जेडेड मूव देकर मुकाबले में जीत हासिल की।

बड़ी बात है कि पूरे मुकाबले में एल्बा को काफी कमजोर भी दिखाया गया। इस तरह की गलती से कंपनी को बड़ा नुकसान हो सकता है। साथ ही साथ टाइटल की छवि में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

#2 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस का फैंस को संबोधित ना करना

Ad

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी की और सोलो सिकोआ की हालत खराब की। SmackDown में जब उनकी एंट्री का ऐलान किया गया तब सभी को लगा कि उनका खास सैगमेंट होगा, जिसमें वो प्रोमो भी देंगे। ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।

SmackDown में सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को बुलाया और आते ही उन्होंने तबाही मचानी शुरू कर दी। उन्होंने सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ की हालत खराब कर दी। लंबे समय बाद उन्होंने ब्लू ब्रांड में एंट्री की। ऐसे में अगर वो तगड़ा प्रोमो देते तो फैंस को अच्छा लगता। रेंस को और भी अच्छा हाइप मिलता।

#1 WWE SmackDown में टांगा लोआ की बड़ी गलती

Ad

ब्लडलाइन की स्टोरी इस समय शानदार चल रही है। ऐसे में किसी भी रेसलर द्वारा की गई गलती को स्वीकार नहीं किया जाएगा। टांगा लोआ लगातार कुछ ना कुछ बड़ी गलतियां रिंग में कर रहे हैं। SummerSlam 2024 में भी वो कोडी रोड्स को रिंग कॉर्नर पर ले जाने की बजाए रोप्स पर ही फंस गए।

SmackDown में इस हफ्ते उन्होंने बड़ी गलती की। मेन इवेंट की शुरूआत में पोज देते समय लोआ ने टैग टीम टाइटल ऊपर उठाया लेकिन उन्होंने उसे अच्छे से नहीं पकड़ा था। दूसरी तरफ टामा टोंगा ने चैंपियनशिप को अच्छे से दोनों हाथों से पूरी तरह खोलकर पकड़ा था। ये कहीं ना कहीं बड़ी गलती लोआ द्वारा देखने को मिली।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications