Roman Reigns Big Problems: WWE में असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हुए काफी समय बीत चुका है। हालांकि, रोमन रेंस (Roman Reigns) के द उसोज़ और सैमी ज़ेन के साथ आने के बावजूद उनकी परेशानियां अभी खत्म नहीं हुई है। इन सुपरस्टार्स को Survivor Series में WarGames मैच में सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन का सामना करना है। इस बड़े मुकाबले से पहले इस हफ्ते SmackDown में रोमन और उनके साथियों की हालत खराब हो गई। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी परेशानियों का जिक्र करने वाले हैं जो WWE में रोमन रेंस के सामने आ चुकी हैं।3- WWE में रोमन रेंस के सामने जेकब फाटू के बाद अब ब्रॉन्सन रीड नाम की बड़ी चुनौती सामने आ चुकी है View this post on Instagram Instagram Postजेकब फाटू नए ब्लडलाइन के सबसे खूंखार मेंबर हैं। रोमन रेंस अभी तक जेकब पर दबदबा बना पाने में नाकाम रहे हैं और खतरनाक रेसलर कई बार रेंस की हालत खराब करते हुए दिखाई दे चुके हैं। बता दें, इस हफ्ते SmackDown में रोमन के ब्लडलाइन का सोलो सिकोआ के ग्रुप से ब्रॉल देखने को मिला।इस ब्रॉल के दौरान ब्रॉन्सन रीड ने आकर रोमन रेंस पर जबरदस्त हमला कर दिया। ब्रॉल के अंत में रीड ने रोमन पर सुनामी भी लगाया था। इस चीज के जरिए रेंस को ब्रॉन्सन के रूप में एक और खतरनाक दुश्मन मिल चुका है। देखा जाए तो असली ट्राइबल चीफ के लिए इन दोनों ताकतवर रेसलर्स का सामना करना आसान नहीं होगा और उनके लिए मुश्किलें बढ़ चुकी हैं।2- रोमन रेंस को WWE में WarGames मैच के लिए 5वां मेंबर नहीं मिल रहा है View this post on Instagram Instagram PostWarGames मैच में दोमों टीमों से 5-5 सुपरस्टार्स लड़ते हैं। ब्रॉन्सन रीड ने इस हफ्ते SmackDown में रोमन रेंस पर किए अटैक के जरिए खुद को WarGames मैच में सोलो सिकोआ के टीम के 5वें मेंबर के रूप में खुलासा किया था। हालांकि, रोमन रेंस के ग्रुप को इस बड़े मुकाबले के लिए अभी तक 5वां मेंबर नहीं मिल पाया है।सैमी ज़ेन ने इस हफ्ते Raw में सैथ रॉलिंस को अपनी टीम का 5वां मेंबर बनाने की नाकाम कोशिश की थी। सैमी को इस हफ्ते SmackDown में एलए नाइट को भी WarGames मैच में अपने ग्रुप का 5वां मेंबर बनाने में निराशा हाथ लगी। द उसोज़ भी इस बारे में कुछ नहीं कर पाए हैं। अब यह देखना रोचक होगा कि रोमन रेंस अपनी टीम के लिए 5वां मेंबर ढूढ़ने के लिए क्या करने वाले हैं।1- रोमन रेंस का WWE दिग्गज पॉल हेमन से संपर्क टूट चुका है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस इस हफ्ते WWE SmackDown में WarGames मैच के लिए 5वां मेंबर नहीं मिलने और नए ब्लडलाइन के खिलाफ ब्रॉल में पिछड़ने के बाद निराश थे। इसके बाद रोमन ने शो का अंत होने से ठीक पहले मदद लेने के लिए पॉल हेमन को कॉल लगाया लेकिन उनका कॉल नहीं लगा। इस वजह से रेंस काफी हैरान दिखाई दिए थे।देखा जाए तो रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ के रूप में बड़ी सफलता दिलाने में पॉल हेमन का अहम योगदान रहा था। यह कहना गलत नहीं होगा कि रोमन मौजूदा समय में पॉल के बिना संघर्ष कर रहे हैं। अब रेंस अपने वाइजमैन से संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं और देखना रोचक होगा कि असली ट्राइबल चीफ, दिग्गज को वापस लाने का तरीका ढूढ़ पाते हैं या नहीं।