Reasons Brock Lesnar Can Return Summerslam 2024: WWE SummerSlam 2024 का आयोजन 3 अगस्त को होगा। वीकली शोज में इस इवेंट को लेकर मौजूदा समय में तगड़ा बिल्डअप चल रहा है। कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है। शो में फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज भी मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी भी देखने को मिल सकती है।सोचिए अगर SummerSlam 2024 में ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर ली तो क्या होगा। उन्हें देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। वैसे ब्रॉक जब भी आते हैं तब फैंस काफी उत्साहित हो जाते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों ब्रॉक लैसनर को इस साल SummerSlam में वापसी करनी चाहिए।#3 WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को फैंस के लिए वापसी करनी चाहिएSummerSlam 2023 में पिछले साल लैसनर ने अपना अंतिम मैच लड़ा था। उन्हें WWE से बाहर गए हुए करीब एक साल होने वाला है। इससे पहले उनकी राइवलरी रोमन रेंस, बॉबी लैश्ले और कोडी रोड्स के साथ शानदार रही। फेस के रूप में उन्होंने ज्यादातर काम किया और क्राउड ने उन्हें बहुत प्यार दिया। फैंस हर हफ्ते लैसनर को रिंग में देखना चाहते हैं। आप सभी को पता है कि जब द बीस्ट रिंग में होते हैं तो बवाल जरूर होता है। हर कोई इस चीज को लगातार देखना चाहता है।लैसनर को रिंग में ना आए हुए लंबा टाइम हो गया और सभी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कम से कम अब उन्हें अपने फैंस को खुश करने के लिए वापस आ जाना चाहिए। अगर SummerSlam में ऐसा हुआ तो फिर फैंस की खुशी दोगुनी हो जाएगी। उन्हें समर की सबसे बड़ी पार्टी में एंट्री कर जरूर सभी को बड़ा तोहफा देना चाहिए।#2 WWE SummerSlam 2024 को यादगार बनाने के लिएSummerSlam से ब्रॉक लैसनर का बहुत पुराना नाता रहा है। वो इस प्रीमियम लाइव इवेंट में आज तक कई कारनामे कर चुके हैं। आपको याद होगा SummerSlam 2021 के अंत में द बीस्ट ने वापसी कर पूरे रेसलिंग वर्ल्ड में सनसनी फैला दी थी। किसी को भी पता नहीं था कि वो वापस आएंगे। उन्होंने इस इवेंट को यादगार बना दिया था।कुछ ऐसा ही वो इस बार भी कर सकते हैं। ब्रॉक लैसनर वापसी कर SummerSlam 2024 को यादगार बना सकते हैं। वैसे भी उन्होंने अपना अंतिम मैच पिछले साल इसी शो में लड़ा था। कोडी रोड्स के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ठीक एक साल बाद बीस्ट को वापसी कर फैंस को बड़ा तोहफा देना चाहिए।#1 पूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर के खिलाफ ड्रीम मैच के लिएWWE में गुंथर और ब्रॉक लैसनर के बीच ड्रीम मैच हर कोई देखना चाहता है। पिछले साल इस मुकाबले की उम्मीद थी लेकिन नहीं हो पाया। गुंथर खुद कई बार ब्रॉक के खिलाफ लड़ने की बात कह चुके हैं। SummerSlam 2024 में डेमियन प्रीस्ट अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को द रिंग जनरल के खिलाफ डिफेंड करेंगे। अभी के हिसाब से लग रहा है कि पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन मुकाबला जीत जाएंगे।लैसनर इस मुकाबले के बाद आकर गुंथर को चुनौती दे सकते हैं। इसके बाद दोनों के बीच आगे किसी बड़े इवेंट में टाइटल के लिए मुकाबला हो सकता है। इस राइवलरी की शुरूआत करने के लिए SummerSlam से अच्छी जगह कोई और नहीं हो सकती है।