3 बड़े झटके जो WWE SmackDown में The Rock की वापसी के बाद Roman Reigns को लग सकते हैं

WWE
SmackDown में द रॉक कर सकते हैं बड़ा ऐलान (Photo: WWE.com)

Shocks Roman Reigns Can Face: WWE SmackDown में इस हफ्ते द रॉक धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। अचानक उन्होंने इस बात का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। फैंस का उत्साह उन्हें लेकर अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है। उनके आने से रिंग में कोई ना कोई बवाल जरूर खड़ा होगा। रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय WWE से अनुपस्थित हैं लेकिन उन्हें भी बड़ा झटका वो दे सकते हैं। ट्रिपल एच ने कह दिया है कि उनके आने से बहुत चीजें बदल सकती हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन बड़े झटकों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown में रॉक की वापसी के बाद रोमन को लग सकते हैं।

Ad

#3 रोमन रेंस को WWE में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक से बदला लेने में हो सकती है देरी

Ad

हाल ही में हुए रॉयल रंबल मैच में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस को सीएम पंक ने एक साथ एलिमिनेट किया था। रिंग के बाहर फिर रॉलिंस ने रेंस के ऊपर खतरनाक अटैक कर दिया था। रेंस अब बदले के मूड में होंगे। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि WrestleMania 41 में तीनों के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच हो सकता है।

द रॉक आकर अगर रोमन रेंस को मैच के लिए चुनौती पेश करते हैं तो फिर स्टोरी बदल जाएगी। रेंस को पंक और रॉलिंस से पहले द ग्रेट वन के ऊपर फोकस करना पड़ेगा। ये बड़ा नुकसान रोमन को रॉक की वजह से सहना पड़ सकता है।

#2 WWE में नई ब्लडलाइन का साथ दे सकते हैं द रॉक

Ad

नई ब्लडलाइन में इस समय उथल-पुथल मची हुई है। पिछले हफ्ते सोलो सिकोआ ने गलती से टामा टोंगा को समोअन स्पाइक लगा दिया था, जिसके बाद जेकब फाटू को बहुत गुस्सा आया। कहा जा रहा है कि बहुत जल्द सोलो के ऊपर फाटू टर्न ले सकते हैं।

द रॉक आकर अब चीजों में बदलाव कर सकते हैं। वो नई ब्लडलाइन को एकजुट कर उनका लीडर बन सकते हैं। इससे कहीं ना कहीं रोमन रेंस को बड़ा झटका लगेगा। उन्होंने अभी तक सिकोआ और उनके साथियों को धराशाई करने का ही काम किया था।

#1 WWE में रोमन रेंस की उला फाला पर खतरा मंडरा सकता है

Ad

पिछले महीने Raw के Netflix डेब्यू शो में रोमन रेंस ने ट्राइबल कॉम्बैट मैच में सोलो सिकोआ को हराया था। इसके बाद द रॉक ने खुद रिंग में आकर रेंस को उला फाला पहनाई थी। खैर अब रोमन की उला फाला पर खतरा मंडरा सकता है।

द रॉक वापस आकर रेंस को उला फाला के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। ये बहुत बड़ा झटका रेंस को लग सकता है। रोमन को फिर इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी और इस बार सामने द फाइनल बॉस होंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications