WWE Royal Rumble 2019 में देखने को मिल सकते हैं 3 बड़े झटके

Enter caption

WWE के हर बड़े इवेंट में कुछ ऐसा होता है जिससे सारे फैंस चौंक जाते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा झटके हमें रॉयल रंबल में ही देखने को मिलते हैं, हमें कई सारे बड़े रिटर्न्स और कई सारे शॉक्स भी मिलते हैं। इसे देखना इसलिए भी रोचक रहता है क्योंकि इसमें हमें नए-नए डेब्यू देखने को मिलते हैं। यहां से रैसलमैनिया के लिए स्टोरीलाइन भी बनती दिखाई देती हैं।

Ad

इस आर्टिकल में जानिए उन चीजों के बारे में, जो इस बार रॉयल रंबल मैच में होनी चाहिए। अगर ये सारी चीज़ें हो जाती हैं तो रॉयल रंबल देखने मे मजा आएगा और जितने भी लोग शो देखने के लिए बैठे हुए होंगे, उनका पूरा पैसा वसूल हो जाएगा।

#3 सैमी जेन और केविन ओवेंस साथ में करें वापसी

Kevin and sami

दोनों रैसलर्स एक साथ चोटिल चल रहे हैं। जल्द ही उनकी वापसी होने वाली है। उनकी वापसी एक साथ रॉयल रंबल में होनी चाहिए। ओवेंस और सैमी जेन, दोनों एक बड़े पुश के साथ वापसी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Ad

केविन ओवेंस और सैमी जेन, दोनों अपनी इंजरी के चलते WWE से बाहर हैं और हाल ही में दोनों ने अपनी-अपनी सर्जरी करवा ली है। उन दोनों को WWE मंडे नाइट रॉ टेलीविज़न में बहुत समय से नही देखा गया हैं, हो सकता है वो जल्द ही साथ में एक टैग टीम के रूप में वापसी करते दिखाई दे सकते हैं।

दोनों साथ में टैग टीम के रूप में वापसी करके बॉबी लश्ले को जमकर मारें, क्योकि बॉबी लश्ले ने ही सैमी जेन और केविन को चोटिल किया था। वो साथ मे टैग टीम बनाकर रैसलमैनिया में अपनी रॉ टैग टीम टाइटल्स जीत सकते है। दोनों NXT चैंपियंस भी रह चुके हैं। अगर वो साथ मे आते हैं तो रॉ देखने का एक अलग ही मजा आएगा, साथ ही रॉ की व्यूवरशिप भी बढ़ेगी।

Get WWE News in Hindi here

#2 रोंडा राउज़ी बेल्ट हार जाएं

Ronda

रोंडा राउजी इस समय रॉ की विमेंस चैंपियन हैं। अगर वो रॉयल रंबल 2019 में अपना रॉ टाइटल गंवा देती हैं तो ये एक बहुत बड़ा शॉक होगा। रैसलमेनिया से पहले रोंडा राउज़ी का चैंपियनशिप गंवाना फैंस के लिए बहुत ही बड़ा धक्का होगा।

Ad

दूसरी बात यह भी है कि ऐसी बातें हो रही हैं कि हमे रैसलमैनिया 35 में रोंडा राउज़ी बनाम बैकी लिंच या फिर रोंडा राउज़ी बनाम शार्लेट फ्लेयर का मैच रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए मिल सकता है। अगर वो चैंपियनशिप बेल्ट को हारती हैं तो फिर रैसलमैनिया के लिए जो बड़ी-बड़ी अफवाहें आ रही हैं, वह सब खत्म हो जाएंगी। हो सकता है रोंडा चैंपियनशिप हारें और फिर रॉयल रंबल जीतकर स्मैकडाउन के किसी चैंपियन को चैलेंज कर दें। तो देखना होगा कि क्या WWE हमें ये बड़ा शॉक देती है या नहीं। अगर हां तो फिर ये रोंडा राउज़ी की पहली हार होगी।

#1 सैथ रॉलिंस या फिन बैलर में से कोई एक बने रॉयल रंबल विनर

Finn एंड seth

हम सब जानते हैं कि इस साल रॉयल रंबल जीतने के सबसे ज्यादा चांस सैथ रॉलिंस और फिन बैलर के हैं क्योंकि सैथ अभी किसी भी स्टोरीलाइन में नही हैं। सैथ ने हाल ही में चैंपियनशिप भी गंवा दी है। रोमन के जाने के बाद वो ही कंपनी के टॉप स्टार बनने के लायक हैं। अगर वे रॉयल रंबल 2019 जीतते हैं तो ये उनके करियर में एक नया मोड़ ले सकता है, उन्हें नई दिशा प्रदान कर सकता है।

वही फिन बैलर की बात करें तो वे जब से चोट से उभरकर आये हैं, तब से WWE ने उनके साथ कुछ खास किया नहीं हैं। उन्होंने इंजरी के बाद से अभी तक कोई भी चैंपियनशिप अपने नाम नही की है। हो सकता है इस बार का रॉयल रंबल वो जीत जाएं, साथ ही ब्रॉक लैसनर या फिर डेनियल ब्रायन को चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर दें।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications