3 बड़े कदम जो WWE SmackDown में Sami Zayn को लेकर Roman Reigns उठा सकते हैं

WWE
WWE SmackDown में रोमन रेंस का अगला कदम क्या होगा? (Photo: WWE.com)

Big Steps Roman Reigns Can Take Regarding Sami Zayn: WWE Crown Jewel 2024 में सैमी ज़ेन ने आकर असली ब्लडलाइन का साथ दिया लेकिन अंत में मामला खराब हो गया। उन्होंने गलती से रोमन रेंस (Roman Reigns) को किक मार दी। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में द उसोज़ और सैमी का सैगमेंट हुआ। जे उसो ने ज़ेन को इस हफ्ते SmackDown में आकर बात करने के लिए कहा। वहां पर रोमन भी मौजूद रहेंगे। इनकी स्टोरी अब काफी दिलचस्प हो गई है। खैर इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़े कदमों के बारे में बात करेंगे जो ब्लू ब्रांड में सैमी को लेकर रेंस उठा सकते हैं।

Ad

#3 WWE SmackDown में सैमी ज़ेन को माफ कर साथ आने के लिए कह सकते हैं रोमन रेंस

Ad

रोमन रेंस इस समय किसी भी तरह नई ब्लडलाइन को सबक सिखाना चाहते हैं। इस वजह ही उन्होंने जे उसो की शर्तों के बावजूद मनमुटाव खत्म करने को लेकर कहा। कुछ ऐसा ही सैमी ज़ेन के साथ हो सकता है।

सैमी को माफ कर रोमन उन्हें साथ आने के लिए कह सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर वो और मजबूत हो जाएंंगे। Crown Jewel 2024 में सोलो सिकोआ ने रोमन को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। इसका बदला लेने के लिए अब रेंस कुछ भी कर सकते हैं। उनके मन में जरूर होगा कि सैमी भी उनके साथ आ जाएं।

#2 WWE SmackDown में सैमी ज़ेन के ऊपर भरोसा ना करने की बात कह सकते हैं रोमन रेंस

Ad

आप सभी को पता है कि रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच काफी मतभेद रहे हैं। दोनों के बीच शानदार मुकाबला भी हुआ था। दोनों में से शायद ही कोई पुरानी चीजों को भूला होगा। खासतौर पर पर रोमन रेंस क्योंकि उनके ऊपर चेयर से अटैक कर सैमी ने उन्हें धोखा दिया था।

SmackDown में इस हफ्ते सैमी ज़ेन और रोमन रेंस अपने-अपने विचार रख सकते हैं। इसके बाद सैमी के ऊपर भरोसा ना होने की बात रोमन कह सकते हैं। रोमन उनके साथ काम करने का फैसला ना लेकर सभी को चौंका सकते हैं।

#1 WWE SmackDown में सैमी ज़ेन को मैच के लिए चुनौती दे सकते हैं रोमन रेंस

Ad

अधिकतर लोगों को लग रहा है कि रोमन रेंस और सैमी ज़ेन का रीयूनियन हो जाएगा लेकिन मामला उल्टा भी हो सकता है। Crown Jewel 2024 में जब सैमी ने रोमन को किक मारी थी तब चीजें खराब हो गई थीं। रोमन गुस्से में लग रहे थे और उनके चेहरे के हाव-भाव बदल गए थे।

WWE SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस गुस्से में आकर बड़ा कदम उठा सकते हैं। वो सैमी ज़ेन को मुकाबले के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर वहां से स्टोरी में एक नया मोड़ आ जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications