Superstars Who Can Take Break WWE After Bad Blood: WWE Bad Blood 2024 में कई मुकाबले फैंस को देखने को मिलेंगे। रोमन रेंस (Roman Reigns) की भी लंबे समय बाद इन-रिंग एक्शन में वापसी होगी। वो कोडी रोड्स के साथ मिलकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का सामना करेंगे। इसके अलावा सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच भी तगड़ा मुकाबला होगा। इवेंट के बाद कुछ बड़ी चीजें सामने आ सकती हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद WWE से ब्रेक ले सकते हैं।#3 Bad Blood 2024 के बाद डेमियन प्रीस्ट जा सकते हैं ब्रेक पर View this post on Instagram Instagram Postडेमियन प्रीस्ट लंबे समय से लगातार WWE में बिना ब्रेक के काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले तक वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के तौर पर नज़र आ रहे थे और उन्होंने इस जिम्मेदारी में बेहतरीन काम किया। प्रीस्ट अभी फिन बैलर के खिलाफ स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। Bad Blood में फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट के बीच मैच होने वाला है।इस मैच द्वारा प्रीस्ट को ब्रेक पर भेजा जा सकता है। फिन मैच में डेमियन पर जजमेंट डे के दखल के चलते जीत दर्ज कर सकते हैं और उनपर जानलेवा हमला करके उन्हें चोटिल कर सकते हैं। इस एंगल के चलते स्टोरीलाइन को खींचा जा सकता है। इसी बीच फिन खुद को डॉमिनेंट स्टार के रूप में स्थापित कर सकते हैं। बाद में प्रीस्ट वापसी करके उनके साथ स्टोरी जारी रख सकते हैं।#2 WWE Bad Blood के बाद ड्रू मैकइंटायर ले सकते हैं बड़ा फैसला View this post on Instagram Instagram PostBad Blood में सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच Hell in a Cell मैच होगा। दोनों के बीच ये तीसरा मैच है। उम्मीद के मुताबिक दोनों की राइवलरी अब खत्म हो जाएगी। पंक और ड्रू की फ्यूड ने अभी तक खूब वाहवाही लूटी है।सीएम पंक ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को भी टक्कर देने की बात कही है। इस कारण से मैकइंटायर Bad Blood के बाद कुछ हफ्तों या एक महीने के लिए WWE टीवी से दूर हो सकते हैं। वो बाद में नई स्टोरी के साथ वापसी कर सकते हैं।#1 WWE Bad Blood में बेली का भी होगा बड़ा मैचBad Blood 2024 में नाया जैक्स अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप को बेली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। SummerSlam 2024 में नाया ने ही बेली को हराकर टाइटल अपने नाम किया था। इस बार भी दोनों के बीच जोरदार मैच की उम्मीद फैंस ने लगाई है।बेली पिछले कुछ सालों से लगातार WWE में काम कर रही हैं। देखा जाए तो उन्हें ब्रेक की सख्त जरूरत है। Bad Blood में नाया द्वारा उनके ऊपर तगड़ा अटैक किया जा सकता है, जिसके बाद वो कुछ महीनों के लिए WWE टीवी से बाहर हो सकती हैं।