Things Can Happen Jacob Fatu vs Braun Strowman Match: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त होने वाला है। रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का आमना-सामना होगा। इनकी राइवलरी खतरनाक चल रही है। इसके अलावा भी कुछ मैच होने वाले हैं। जेकब फाटू (Jacob Fatu) और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच होने वाले मैच पर भी सभी की नज़रें टिकी होंगी। दोनों ने बहुत हंगामा पिछले दो हफ्तों में मचाया है। अब मुकाबले में तो और ज्यादा तबाही मचेगी, जहां से कोई नई स्टोरीलाइन निकलकर सामने आ सकती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown में होने वाले फाटू vs स्ट्रोमैन मैच में हो सकती हैं।#3 WWE SmackDown में जेकब फाटू को मिल सकती है हार View this post on Instagram Instagram Postपिछले साल जून में जेकब फाटू ने WWE SmackDown में डेब्यू किया था। इसके बाद से अभी तक उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। मजेदार बात ये है कि उन्हें सिंगल्स मैच में हार नहीं मिली है। WWE ने उनकी बुकिंग बेहतर अंदाज में की है। SmackDown में इस हफ्ते ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ जेकब फाटू को हार का स्वाद चखना पड़ सकता है। ऐसा हुआ तो फिर उन्हें बड़ा झटका लगेगा। वैसे स्ट्रोमैन को हराने के लिए उन्हें ऐड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। #2 WWE SmackDown में सोलो सिकोआ के साथ जेकब फाटू की हो सकती है बहसपिछले महीने जेकब फाटू और सोलो सिकोआ के बीच अनबन हुई थी। दोनों ने गलती से एक-दूसरे पर हमला कर दिया था। इसके बाद फाटू द्वारा सिकोआ को धोखा देने की आवाजें उठने लग गई थीं। अब इस चीज को आगे बढ़ाया जा सकता है।ब्रॉन स्ट्रोमैन और जेकब फाटू के मैच में सोलो सिकोआ और टामा टोंगा का दखल हो सकता है। ये चीज लगभग पक्की है। वहां पर तालमेल की कमी हो सकती है। ऐसा हुआ तो फाटू और सिकोआ का पेंच उलझ सकता है। हो सकता है कि फिर से गलती से किसी के ऊपर हमला हो जाए। वहां से आगे के लिए बवाल शुरू हो जाएगा। #1 WWE SmackDown में जेकब फाटू की हो सकती है जीत View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ भी ब्रॉन स्ट्रोमैन से काफी गुस्से में हैं। वो फाटू और स्ट्रोमैन के बीच होने वाले मुकाबले में कुछ ना कुछ बवाल जरूर पैदा करेंगे। हो सकता है कि वो स्ट्रोमैन पर खतरनाक अटैक कर दें। इसका फायदा फिर फाटू को मिल जाएगा और वो जीत हासिल कर लेंगे।स्ट्रोमैन को फाटू के अलावा सिकोआ और टामा टोंगा से भी निपटना होगा। वैसे उनके पास इतनी ताकत है कि वो तीनों को ढेर कर सकते हैं। दूसरी तरफ देखा जाए तो फाटू को मजबूत बनाने के लिए WWE द्वारा उन्हें क्लीन जीत के लिए भी बुक किया जा सकता है।