3 बड़ी चीजें जिनसे WWE Saturday Night's Main Event में Cody Rhodes के होने वाले टाइटल मैच को यादगार बनाया जा सकता है

wwe
WWE Saturday Night's Main Event में होगा बड़ा मुकाबला (Photo: WWE.com)

Things Can Make Cody Rhodes Title Match Memorable: WWE Saturday Night's Main Event के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। कंपनी ने तगड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया है। शो में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इनकी राइवलरी को अभी तक शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया है। कोडी को इस बार केविन से तगड़ी चुनौती मिलने वाली है। WWE ने मुकाबले के लिए कुछ बड़ा प्लान तैयार किया हो सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन जबरदस्त चीजों के बारे में बात करेंगे जिनसे Saturday Night's Main Event में रोड्स के होने वाले टाइटल मैच को यादगार बनाया जा सकता है।

Ad

#3 क्या WWE Saturday Night's Main Event में रैंडी ऑर्टन लेंगे हील टर्न?

Ad

Saturday Night's Main Event में होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में रैंडी ऑर्टन के आने की संभावनाएं भी हैं। पिछले महीने उनके ऊपर केविन ओवेंस ने तगड़ा हमला किया था। तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं।

फैंस को उम्मीद है कि वो आकर कोडी रोड्स की मदद कर केविन के ऊपर हमला कर सकते हैं। सोचिए अगर इसका उल्टा हो जाए तो फिर मैच यादगार बन सकता है। रैंडी अगर कोडी के ऊपर हील टर्न ले लें तो मजा आ जाएगा। फैंस के जेहन में फिर Saturday Night's Main Event का ये मुकाबला हमेशा के लिए बस जाएगा।

#2 क्या WWE Saturday Night's Main Event में कोडी रोड्स टाइटल हारेंगे?

Ad

WrestleMania XL में इस साल कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती थी। तब से उनका टाइटल रन अच्छा चल रहा है। WWE द्वारा Saturday Night's Main Event में कोडी के मैच को यादगार बनाने के लिए एक बड़ी चीज की जा सकती है।

सोचिए अगर शो में कोडी अपनी चैंपियनशिप केविन ओवेंस के खिलाफ हार गए तो क्या होगा। ये अपने आप में बहुत बड़ी चीज हो जाएगी। इसके बाद फैंस इस अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच को शायद ही कभी भूल पाएंगे।

#1 क्या WWE Saturday Night's Main Event में द रॉक करेंगे एंट्री?

Ad

अक्टूबर, 2024 में हुए WWE Bad Blood इवेंट के बाद से अभी तक टीवी पर द रॉक नज़र नहीं आए हैं। वो कभी भी रिंग में एंट्री कर सकते हैं। आप सभी जानते हैं कि कोडी रोड्स और उनकी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। दोनों के बीच वन-ऑन-वन मुकाबले का इंतजार किया जा रहा है।

Saturday Night's Main Event में होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में अचानक द रॉक आकर कोडी के ऊपर हमला कर सकते हैं। इस बड़े सरप्राइज से कंपनी द्वारा बड़े मुकाबले को यादगार बनाया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications