3 जबरदस्त चीज़ें जो Roman Reigns और The Rock के WWE Raw में आने पर हो सकती हैं

Ujjaval
WWE Raw में द रॉक और रोमन रेंस दोनों नज़र आएंगे
WWE Raw में द रॉक और रोमन रेंस दोनों नज़र आएंगे

The Rock & Roman Reigns: WWE रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी जबरदस्त रहने वाला है। इस शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) और द रॉक (The Rock) दोनों नज़र आएंगे। यह रेसलमेनिया (WrestleMania XL) से पहले रेड ब्रांड का आखिरी एपिसोड होगा और ऐसे में फैंस जरूर चाहेंगे कि साल के सबसे बड़े इवेंट को बढ़िया तरह से हाइप किया जाए।

Ad

Raw में और भी कई चीज़ें होंगी लेकिन द रॉक और रोमन रेंस पर मुख्य रूप से फोकस रहने वाला है। फैंस यह देखना चाहेंगे कि ब्लडलाइन के दोनों सदस्यों के शो का हिस्सा बनने पर क्या हो सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस और द रॉक के WWE Raw में आने पर हो सकती हैं।

3- WWE Raw में द रॉक और रोमन रेंस का कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ ब्रॉल हो

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania XL में होने वाले रोमन रेंस और द रॉक vs कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस टैग टीम मैच के लिए बिल्डअप काफी शानदार रहा है। इन सभी चीज़ों के बावजूद अब इवेंट करीब है और कंपनी हाइप को बढ़ाने की पूरी कोशिश करने वाली है। ऐसे में Raw में इन स्टार्स के बीच ब्रॉल देखने को मिल सकता है।

द रॉक और रोमन रेंस रेड ब्रांड में प्रोमो कट कर सकते हैं। इसी बीच सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स का दखल देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के बीच बहस के बाद ब्रॉल हो सकता है। अमूमन किसी भी मैच की हाइप बढ़ाने और फैंस का ध्यान खींचने के लिए ब्रॉल कराया जाना सबसे अच्छा फैसला रहता है। Raw में इसी के चलते ब्रॉल हो सकता है। इसमें जे उसो, जिमी उसो और सोलो सिकोआ भी हिस्सा ले सकते हैं।

2- WWE Raw में द रॉक और रोमन रेंस का सिर्फ कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ कंफ्रंटेशन हो

youtube-cover
Ad

द रॉक और रोमन रेंस का कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ कुछ हफ्तों पहले हुआ सैगमेंट जरूर फैंस को याद होगा। सभी को यह सैगमेंट बहुत ज्यादा पसंद आया था और WWE कुछ ऐसा ही Raw में कर सकता है। द रॉक और रोमन रेंस प्रोमो कट करते हुए WrestleMania की दोनों नाईट के मेन इवेंट्स को लेकर बात कर सकते हैं।

वो यहां कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस की बेइज्जती करने की कोशिश कर सकते हैं। बाद में Raw के दोनों टॉप बेबीफेस रेसलर्स का दखल देखने को मिल सकता है। वो आकर ब्लडलाइन पर निशाना साध सकते हैं। एडम पीयर्स यहां सिक्योरिटी को दोनों टीमों के बीच ला सकते हैं, ताकि कोई ब्रॉल नहीं हो। Raw में सिर्फ कंफ्रंटेशन ही स्टोरीलाइन को अलग लेवल पर लेकर जा सकता है।

1- ब्लडलाइन पर WWE Raw में कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस और जे उसो द्वारा पीछे से हमला हो

youtube-cover
Ad

द रॉक और रोमन रेंस के साथ ब्लडलाइन के जिमी उसो और सोलो सिकोआ भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस अगर उनपर हमला करते हैं, तो चीज़ें उनके खिलाफ जा सकती हैं। ब्लडलाइन के सदस्य नंबर्स का फायदा उठाकर विजनरी और अमेरिकन नाईटमेयर की हालत खराब कर सकते हैं।

कोडी रोड्स को द रॉक से उन्हें लहूलुहान किए जाने का बदला लेना है। यह चीज़ पूरी तरह से संभव है कि जब रॉक और रोमन रिंग में ब्लडलाइन के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद हो, तो कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस और जे उसो आकर उनपर हमला कर सकते हैं। WWE यहां बेबीफेस स्टार्स को ताकतवर दिखा सकता है। इससे WrestleMania में होने वाले तीनों मैच हाइप हो जाएंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications