Things Happen Clash at the Castle 2024: WWE क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle 2024) के आयोजन में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। WWE ने शो के लिए 5 मैचों का ऐलान किया है और सभी चैंपियनशिप के लिए होंगे। शो के दौरान कई धमाकेदार चीज़ों की फैंस को उम्मीद है।WWE अपने स्कॉटलैंड में पहले प्रीमियम लाइव इवेंट को खास बनाना चाहेगा। कुछ ऐसी चीज़ें हैं, जिनके अगले इवेंट में होने के चांस काफी ज्यादा हैं। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं, जो Clash at the Castle में हो सकती हैं।3- WWE Clash at the Castle में ओटिस का चैड गेबल पर हमला करके उन्हें धोखा देना View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw में अल्फा अकादमी और सैमी ज़ेन की स्टोरीलाइन लगातार चर्चा का विषय रही है। चैड का मैक्सिन डुप्री, अकीरा टोज़ावा और खासकर ओटिस के साथ खराब बर्ताव देखने को मिल रहा है। ऐसा लग रहा है कि ओटिस अपनी सहनशक्ति की लिमिट पार कर चुके हैं। इसी वजह से Raw के हालिया शो में वो चैड गेबल पर हमला करने गए लेकिन उन्होंने आखिरी समय पर खुद को रोक लिया।Clash at the Castle में सैमी ज़ेन और चैड गेबल आमने-सामने होंगे। इसी बीच अगर चैड फिर से ओटिस के साथ बुरा व्यवहार करते हैं और उनपर थप्पड़ जड़ते हैं, तो फिर एक बड़ा पल देखने को मिल सकता है। ओटिस, चैड पर हमला कर सकते हैं और आखिर उनसे अलग हो सकते हैं। ओटिस द्वारा मिला यह धोखा चैड गेबल की सैमी के खिलाफ हार का कारण भी बन सकता है।2- स्कॉटलैंड की विमेंस WWE सुपरस्टार्स को अपने देश में हार मिल सकती हैं View this post on Instagram Instagram PostWWE Clash at the Castle में स्कॉटलैंड की कुछ विमेंस स्टार्स भी एक्शन में नज़र आ रही हैं। बेली का सामना स्कॉटलैंड की ही पाइपर निवेन से देखने को मिलेगा। अभी तक WWE विमेंस चैंपियन के लिए पाइपर बड़े खतरे के रूप में नज़र आई हैं लेकिन बेली उन्हें हराने में सफल हो सकती हैं। मौजूदा समय में ऐसा महसूस नहीं हो रहा है कि बेली से WWE का चैंपियनशिप लेने का कोई भी प्लान है। विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर-जेड कार्गिल, शेना बैज़लर-ज़ोई स्टार्क और एल्बा फायर-आईला डौन के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होगा।इस मुकाबले में फैंस का पूरा सपोर्ट स्कॉटलैंड की सुपरस्टार एल्बा और आईला के लिए होगा। इसके बावजूद दोनों स्टार्स को हार मिल सकती है। बियांका और जेड की टीम काफी डॉमिनेंट है। इसी के चलते उन्हें रोक पाना मुश्किल है। दूसरी ओर आईला और एल्बा को कुछ हफ्तों से ही टीवी टाइम मिल रहा है। इसी वजह से उनका अचानक चैंपियन बनना गलती होगी। देखा जाए तो स्कॉटलैंड की सभी विमेंस स्टार्स को अपने देश में हार मिल सकती है।1- ड्रू मैकइंटायर का WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनना View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर ने WrestleMania XL में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सिर्फ 5 मिनट 46 सेकेंड्स में गंवाया था। अब मैकइंटायर के पास दोबारा चैंपियन बनने का मौका है और उन्हें इसे छोड़ना नहीं चाहिए। Raw में एपिसोड में मैकइंटायर ने फिन बैलर को हराया और अब शर्त के अनुसार जजमेंट डे के सदस्यों का दखल देखने को नहीं मिलेगा। यह चीज़ ड्रू मैकइंटायर को फायदा पहुंचा सकती है।Clash at the Castle में अपने होमटाउन क्राउड द्वारा उन्हें जबरदस्त सपोर्ट मिलेगा। इसी के चलते स्कॉटिश स्टार का आत्मविश्वास दोगुना हो जाएगा। वो क्लीन तरीके से डेमियन प्रीस्ट को पराजित कर सकते हैं और नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं। हमेशा से मैकइंटायर ने फैंस के सामने प्रॉपर तरीके से चैंपियनशिप जीतने की इच्छा रखी। उनका यह सपना आखिर अपने देश में पूरा हो सकता है। यह चीज़ उनके लिए काफी यादगार साबित होगी।