3 बड़ी चीज़ें जो WWE WrestleMania 40 के खास Kickoff इवेंट में देखने को मिल सकती हैं

Ujjaval
WWE WrestleMania का किकऑफ शो धमाकेदार रह सकता है
WWE WrestleMania का किकऑफ शो धमाकेदार रह सकता है

WrestleMania 40 Kickoff: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 40) इवेंट के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस शो से पहले कंपनी ने एक खास किकऑफ इवेंट बुक किया है। जल्द ही यह शो देखने को मिलेगा। असल में यह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की तरह होगा और कुछ दिग्गज स्टार्स इस इवेंट का हिस्सा बनेंगे।

Ad

WWE साफ तौर पर इसे रोचक बनाना चाहेगा। द रॉक ने भी कहा कि फैंस किकऑफ शो को हमेशा याद रखने वाले हैं। कंपनी द्वारा इस इवेंट में कुछ जबरदस्त चीज़ें की जा सकती हैं। इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो WrestleMania 40 के किकऑफ इवेंट में देखने को मिल सकती हैं।

3- WWE WrestleMania 40 Kickoff इवेंट द्वारा The Rock vs Roman Reigns मैच तय हो सकता है

youtube-cover
Ad

WrestleMania 40 किकऑफ शो में मुख्य रूप से रोमन रेंस और द रॉक के बीच फेसऑफ को हाइप किया जा रहा है। दोनों ही रेसलर्स के बीच SmackDown के आखिरी एपिसोड में स्टेयरडाउन देखने को मिला था। इस दौरान उनके बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी। अब WrestleMania 40 के किकऑफ इवेंट में वो एक-दूसरे पर निशाना साध सकते हैं।

रोमन रेंस और द रॉक एक ही परिवार से आते हैं और इसी के चलते उनके बीच बड़ा इतिहास रहा है। रॉक, रोमन को मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। यहां से दोनों के बीच WrestleMania 40 के मेन इवेंट के लिए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल मुकाबला बुक हो सकता है। ज्यादातर फैंस की इस सैगमेंट पर जरूर नज़र रहेगी।

2- WWE सुपरस्टार Bianca Belair, Jade Cargill को मैच के लिए चैलेंज कर सकती हैं

youtube-cover
Ad

बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल के बीच हमेशा से तुलना होती आई है। जेड ने हाल ही में Royal Rumble 2024 में अपना WWE डेब्यू किया था और यहां उनका बियांका ब्लेयर के साथ कंफ्रंटेशन भी हुआ था। दोनों के बीच मैच के संकेत मिल गए थे और इसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह मुकाबला हो सकता है।

जेड कार्गिल किकऑफ इवेंट का हिस्सा नहीं हैं लेकिन बियांका ब्लेयर यहां नज़र आएंगी। वो यहां प्रोमो कट करते हुए जेड को WrestleMania 40 में सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज कर सकती हैं। दोनों ताकतवर विमेंस रेसलर्स को WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर आमने-सामने देखना जरूर ही रोचक रहेगा।

1- Cody Rhodes अपने WrestleMania 40 विरोधी के रूप में Seth Rollins को चुने सकते हैं

youtube-cover
Ad

कोडी रोड्स ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में ऐलान किया था कि वो रोमन रेंस से WrestleMania में नहीं लड़ेंगे। इसके बाद द रॉक ने आकर रोमन रेंस को कंफ्रंट किया। WWE में अभी दो वर्ल्ड चैंपियन हैं। कोडी रोड्स ने Royal Rumble जीता है और उनके पास किसी एक वर्ल्ड चैंपियन को चैलेंज करने का मौका है।

उन्होंने रोमन रेंस से लड़ने से इंकार कर दिया है। ऐसे में वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस को अपने विरोधी के रूप में चुन सकते हैं। WrestleMania 40 किकऑफ इवेंट में कोडी रोड्स आखिर सैथ के खिलाफ उतरने का मन बना सकते हैं। अमेरिकन नाईटमेयर और विजनरी के बीच बड़ा इतिहास रहा है। ऐसे में उन्हें आमने-सामने देखना जरूर रोचक रहेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications