Things Jacob Fatu can do WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड में जेकब फाटू (Jacob Fatu) और सोलो सिकोआ अपना टैग टीम मैच ब्रॉन स्ट्रोमैन और डेमियन प्रीस्ट के हाथों हार गए थे। अब चूंकि इस हफ्ते का शो Elimination Chamber 2025 से पहले SmackDown का आखिरी एपिसोड है तो इसमें कई धमाकेदार चीजें हो सकती हैं। इसको ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वह तीन बेहद धमाकेदार चीजें जो WWE SmackDown में हार के बाद जेकब फाटू कर सकते हैं।#3 जेकब फाटू WWE SmackDown में सोलो सिकोआ से हमेशा के लिए अलग होने का ऐलान कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postजेकब फाटू ने जबसे WWE डेब्यू किया है, वह तबसे ही सोलो सिकोआ के साथ हैं। अब चूंकि हाल फिलहाल में जेकब और सोलो के बीच चीजें थोड़ी बुरी स्थिति में हैं, तो ऐसे में फाटू खुद को सिकोआ से अलग कर सकते हैं। यह सब उस समय शुरू हुआ जब 17 जनवरी 2025 को सोलो बिना कुछ बोले ही SmackDown से गायब हो गए। उसके बाद 14 फरवरी 2025 को उन्होंने टामा टोंगा पर स्पाइक मूव लगा दी, जिसके चलते जेकब का ध्यान भटक गया और वह Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच हार गए। पिछले हफ्ते भी उन्हें हार मिली थी। इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए जेकब खुद को सोलो से अलग कर सकते हैं।#2 जेकब फाटू WWE SmackDown रोस्टर पर हमला कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postजेकब फाटू बेहद खतरनाक हैं। वह SmackDown में नज़र आते ही सबपर हमला करना शुरू कर सकते हैं। इसमें रेसलर्स और अन्य डिपार्टमेंट के लोग शामिल हो सकते हैं। जेकब से सबको बचाने के लिए ब्रॉन स्ट्रोमैन आ सकते हैं और दोनों के बीच ब्रॉल हो सकता है। इसके चलते Saturday Night's Main Event की तरह ही दोनों के बीच एक सिंगल्स मैच Elimination Chamber 2025 में बुक हो सकता है। यहां देखना होगा कि क्या जेकब पिछली बार की तरह ही ब्रॉन को फिर से लहूलुहान करते हैं, या फिर स्ट्रोमैन इस बार दो कदम आगे रहकर फाटू की हालत खराब कर देते हैं।#1 जेकब फाटू WWE SmackDown में डेमियन प्रीस्ट से मैच के जरिए बड़ा मौका छीन सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postजेकब फाटू, डेमियन प्रीस्ट और ब्रॉन स्ट्रोमैन 14 फरवरी 2025 को SmackDown में एक Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच का हिस्सा थे। उसको डेमियन ने जीता था। यह बात और है कि इस मुकाबले के दौरान सोलो सिकोआ और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स का दखल देखने को मिला था। सोलो ने इसी दौरान गलती से टामा टोंगा को स्पाइक मूव हिट कर दी थी। इसके चलते जेकब का ध्यान भटक गया था। फाटू इस हफ्ते SmackDown में डेमियन प्रीस्ट की Elimination Chamber मैच की दावेदारी को चैलेंज कर सकते हैं।