3 धमाकेदार चीज़ें जो Roman Reigns WWE SmackDown में अपनी वापसी पर कर सकते हैं

Ujjaval
WWE SmackDown में रोमन रेंस की वापसी होने वाली है
WWE SmackDown में रोमन रेंस की वापसी होने वाली है

Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा खास रहने वाला है। इस शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी देखने को मिलेगी। वो एलए नाइट (LA Knight) के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट का हिस्सा बनने वाले हैं। फैंस इस सैगमेंट के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

Ad

आपको बता दें कि Crown Jewel 2023 में ट्राइबल चीफ अपने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को एलए नाइट के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं। इसके पहले SmackDown में रेंस किसी तरह से अपने सैगमेंट को रोचक बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 धमाकेदार चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस SmackDown में वापसी के साथ कर सकते हैं।

3- WWE दिग्गज Roman Reigns, SmackDown में कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद LA Knight की अकेले दम पर हालत खराब कर दें

Ad

रोमन रेंस ने Fastlane 2023 के बाद SmackDown में वापसी की थी। यहां एलए नाइट के साथ उनका कंफ्रंटेशन देखने को मिला था। मेन इवेंट मैच के बाद रोमन रेंस ने अचानक एंट्री करके नाइट पर स्पीयर लगा दिया था। रोमन ने अकेले दम पर एलए को धराशाई कर दिया था और अब वो दोबारा यह चीज़ कर सकते हैं।

वो कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद एलए नाइट पर हमला कर सकते हैं। वो ब्लडलाइन की मदद के बिना दोबारा नाइट पर हावी पड़ सकते हैं। ऐसा करने पर रेंस को बतौर हील काफी ज्यादा बू का सामना करना पड़ेगा। इस सैगमेंट द्वारा WWE के पास अपनी स्टोरीलाइन को काफी ज्यादा रोचक बनाने का भी मौका रहेगा।

2- रोमन रेंस, एलए नाइट की माइक पर बेइज्जती कर दें

youtube-cover
Ad

कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट अमूमन साधारण नहीं रहते हैं। इनमें सुपरस्टार्स के बीच बहस देखने को मिलती है और कई बार ब्रॉल भी हो जाता है। SmackDown में रोमन रेंस वापसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट का हिस्सा बनते हुए एलए नाइट पर निशाना साध सकते हैं। कई लोगों को लगता है कि नाइट, द रॉक और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन की नकल करते हैं।

रोमन रेंस इस चीज़ को सामने ला सकते हैं। साथ ही वो नाइट की उम्र ज्यादा होने को लेकर बात कर सकते हैं। ट्राइबल चीफ हील टर्न के बाद सुपरस्टार्स की बेइज्जती करने में माहिर हो गए हैं और वो अपनी स्टोरीलाइन को बेहतर बनाने के लिए नाइट पर निशाना साध सकते हैं। इससे रेंस का रिटर्न काफी ज्यादा धमाकेदार बन जाएगा।

1- रोमन रेंस के कहने पर कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट के दौरान सोलो सिकोआ और जिमी उसो पीछे से एलए नाइट पर हमला करें

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और एलए नाइट के कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में ब्लडलाइन का दखल संभव है। दोनों स्टार्स कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद बहस कर सकते हैं। इसी बीच रेंस के ऑर्डर पर जिमी उसो और सोलो सिकोआ पीछे से आकर नाइट पर हमला कर सकते हैं। ब्लडलाइन के तीनों सदस्य मिलकर नाइट को Crown Jewel 2023 से पहले चोटिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

जॉन सीना आकर नाइट को बचाने का प्रयास कर सकते हैं। इसी बीच सीना का सोलो सिकोआ और रोमन रेंस के खिलाफ लड़ना काफी रोचक साबित हो सकता है। ब्लडलाइन ज्यादा सदस्य होने के कारण जॉन सीना और एलए नाइट पर हावी पड़ सकते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है, तो ब्लू ब्रांड का यह शो शानदार बन जाएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications