Things That Can Be Seen From John Cena: 6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix डेब्यू शो होने वाला है। इसे शानदार बनाने के लिए कंपनी ने कमर कस ली है। एपिसोड में कुछ बड़े मैच होंगे। जॉन सीना (John Cena) का बहुत जल्द रिटायरमेंट शुरू होने वाला है। इस लिहाज से देखा जाए उनके भी आने की पूरी संभावनाएं हैं। उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार चल रहा है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे जो Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन द्वारा देखने को मिल सकती हैं।#3 मेंस WWE Royal Rumble मैच 2025 में अपनी एंट्री का ऐलान कर सकते हैं जॉन सीनाWWE का आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट Royal Rumble होगा, जिसका आयोजन 1 फरवरी, 2025 को होगा। इस बार इवेंट के तगड़े होने की उम्मीद जताई जा रही है। मेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नज़रें टिकी होंगी। WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में आकर सीना रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा। फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। उनकी वजह से शो को भी चार चांद लग जाएंगे। #2 WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में होने वाले किसी मैच में दखलअंदाजी कर सकते हैं जॉन सीना View this post on Instagram Instagram PostRaw के Netflix डेब्यू शो में चार मुकाबले होने वाले हैं, जिसमें विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी शामिल है। जॉन सीना इस मुकाबले के अलावा अन्य तीन मुकाबलों में से किसी एक में दखलअंदाजी कर सकते हैं। इस तरह की संभावना कंपनी द्वारा बनाई जा सकती है। ऐसा हुआ तो वहां से उनके आगे के प्लान और राइवलरी का रास्ता खुल सकता है। क्या पता वो सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच होने वाले मैच में आ जाएं। पंक और उनकी फ्यूड फिर आगे देखने को मिल सकती है। #1 साल 2025 में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का दावा कर सकते हैं WWE दिग्गज जॉन सीना View this post on Instagram Instagram Postफैंस लंबे समय से जॉन सीना के 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का इंतजार भी कर रहे हैं। सीना और रिक फ्लेयर बराबरी पर चल रहे हैं क्योंकि दोनों ने ही WWE में 16 बार वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किए हैं। सीना की फ्लेयर को पीछे करने की मंशा जरूर होगी। Raw के Netflix डेब्यू शो में आकर जॉन बड़ा दावा पेश कर सकते हैं। वो साल 2025 में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने की हुंकार भर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ जाएगी। अगले साल उनके होने वाले संभावित टाइटल मैचों पर सभी की नज़रें चलीं जाएंगी।