3 बड़ी चीजें जो WWE Royal Rumble 2025 में The Rock द्वारा देखने को मिल सकती हैं

WWE
WWE Royal Rumble 2025 में द रॉक मचा सकते हैं बवाल (Photo: WWE.com)

Things That Can Be Seen From The Rock Royal Rumble: 2024 खत्म होने की कगार पर है। सभी की नज़रें अब 1 फरवरी, 2025 को होने वाले Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट पर होंगी। वहां से फिर रोड टू WrestleMania 41 शुरू होगा। द रॉक (The Rock) भी इस इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसा होने की संभावनाएं बहुत ज्यादा नज़र आ रही हैं। उन्हें लेकर आए दिन अफवाहें और अटकलें सामने आती रहती हैं। अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood के बाद से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे जो Royal Rumble 2025 में द ग्रेट वन द्वारा देखने को मिल सकती हैं।

Ad

#3 WWE Royal Rumble 2025 में होने वाले लैडर मैच के अंत में आ सकते हैं द रॉक

Ad

Royal Rumble 2025 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को केविन ओवेंस के खिलाफ लैडर मैच में डिफेंड करेंगे। दोनों की राइवलरी बहुत ही जबरदस्त चल रही है। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में मैच का ऐलान किया गया।

आप सभी जानते हैं कि कोडी और द रॉक का वन-ऑन-वन मुकाबला भी होना है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हो सकता है कि Royal Rumble 2025 में होने वाले लैडर मैच के बाद रॉक एंट्री कर लें। उम्मीद के मुताबिक कोडी टाइटल रिटेन कर लेंगे। द ग्रेट वन उन्हें फिर टाइटल के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

#2 मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर कोडी रोड्स को चुनौती दे सकते हैं WWE दिग्गज द रॉक

youtube-cover
Ad

अगले साल का मेंस रॉयल रंबल मैच भी धमाकेदार होने वाला है। द रॉक को जीत के लिए फेवरेट माना जा रहा है। उनके अलावा भी कुछ दिग्गजों की एंट्री की उम्मीद है। रॉक रंबल मैच जीतने के बाद बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

वो कोडी रोड्स को WrestleMania 41 में मैच के लिए चुनौती पेश सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा। वैसे WWE यूनिवर्स द्वारा इस बार सोचा भी कुछ ऐसा ही जा रहा है। रॉक बड़ा कारनामा कर सभी को चौंका सकते हैं।

#1 WWE Royal Rumble मैच 2025 में एंट्री कर असली ब्लडलाइन के ऊपर अटैक कर सकते हैं द रॉक

Ad

द रॉक की मेंस रंबल मैच में एंट्री करने की संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं। रोमन रेंस के साथ भी उनके ड्रीम मैच का इंतजार हो रहा है। रंबल मैच में आकर रॉक असली ब्लडलाइन के सदस्यों को निशाना बनाकर उनके ऊपर धावा बोल सकते हैं।

उम्मीद के मुताबिक रोमन रेंस, जे उसो, जिमी उसो और सैमी ज़ेन रंबल मैच में जरूर शामिल होंगे। रॉक की टक्कर इनसे हो सकती है। वो रोमन को एलिमिनेट भी कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications