Things The Rock Can Do Raw Netflix Debut Episode: 6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix पर डेब्यू एपिसोड होगा। इसे लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। WWE ने शो को बड़ा बनाने के संकेत दे दिए हैं। दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिल सकता है। द रॉक (The Rock) की एंट्री की खबरें भी चल रही हैं। अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद से टीवी पर द ग्रेट वन नज़र नहीं आए हैं। उनकी वापसी का WWE यूनिवर्स द्वारा इंतजार किया जा रहा है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे जो Raw के Netflix पर डेब्यू एपिसोड में धमाकेदार वापसी कर द फाइनल बॉस कर सकते हैं।#3 WWE Bad Blood में आने के कारण का खुलासा कर सकते हैं द रॉक View this post on Instagram Instagram PostBad Blood के अंत में द रॉक ने अचानक स्टेज एरिया पर आकर सभी को सरप्राइज दिया। इस चीज की किसी ने उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने जिमी उसो, रोमन रेंस और कोडी रोड्स को घूरकर देखा। रॉक ने इसके बाद कुछ इशारे किए और फिर चले गए।रॉक के Bad Blood में आने का कारण और इशारों के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। Raw के Netflix पर डेब्यू एपिसोड में आकर वो इन चीजों के बारे में बता सकते हैं। साथ ही साथ अपने आगे के प्लान को भी फैंस के सामने रख सकते हैं।#2 WWE Royal Rumble 2025 में दिख सकता है द रॉक का जलवा View this post on Instagram Instagram PostRoyal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होगा। ये अहम प्रीमियम लाइव इवेंट है क्योंकि इसके बाद रोड टू WrestleMania 41 शुरू हो जाएगा। Raw के Netflix पर डेब्यू एपिसोड में आकर द रॉक एक बड़ा ऐलान कर सकते हैं।द ग्रेट वन घोषणा कर सकते हैं कि वो साल 2025 में होने वाले मेंस रॉयल रंबल मैच में एंट्री करेंगे। ऐसा हो गया तो फिर WWE यूनिवर्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप सभी जानते हैं रॉक हमेशा फैंस को तगड़े सरप्राइज देते हैं।#1 कोडी रोड्स या रोमन रेंस के साथ सिंगल्स मैच की हुंकार भर सकते हैं WWE दिग्गज द रॉक View this post on Instagram Instagram Postद रॉक के बहुत जल्द दो ड्रीम मैच होने हैं। कोडी रोड्स और रोमन रेंस के साथ उनकी भिड़ंत लगभग पक्की है। अब ऐसा कब होगा इसके बारे में कोई पुख्ता अपडेट नहीं है। WrestleMania 40 के बाद Raw के पहले एपिसोड में उन्होंने कहा था कि उनकी राइवलरी कोडी के साथ खत्म नहीं हुई और वो उनके लिए वापसी करेंगे।Raw के Netflix पर डेब्यू एपिसोड में द रॉक एंट्री कर कोडी या रोमन में से किसी एक को सिंगल्स मैच के लिए ललकार सकते हैं। ऐसा होने की संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं। WWE ने कुछ ना कुछ प्लान इसे लेकर बनाया होगा।