3 जबरदस्त चीज़ें जिन्हें करके SummerSlam 2024 को WWE ब्लॉकबस्टर बना सकता है

Ujjaval
WWE SummerSlam से फैंस को काफी उम्मीदें हैं (Photo: WWE.com)
WWE SummerSlam से फैंस को काफी उम्मीदें हैं (Photo: WWE.com)

Things That Can Make SummerSlam 2024 Blockbuster: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए फैंस बहुत उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस शो के आयोजन में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं और जल्द ही मैच कार्ड में बड़े मुकाबलों को जोड़ा जा सकता है। WWE का यह साल का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट है।

Ad

यह एक बड़ा कारण है, क्यों WWE इसे खास बनाने की पूरी कोशिश करेगा। WWE इसी बीच इवेंट को अच्छा बनाने के लिए कुछ अलग चीज़ें बुक कर सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं, जो WWE को करके SummerSlam 2024 इवेंट को ब्लॉकबस्टर बनाना चाहिए।

3- WWE SummerSlam 2024 के लिए ड्रू मैकइंटायर, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक का ट्रिपल थ्रेट मैच बुक करना अच्छा फैसला होगा

Ad

ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक के बीच काफी समय से दुश्मनी देखने को मिल रही है। सैथ रॉलिंस को भी पंक पसंद नहीं हैं और मैकइंटायर के साथ उनका बड़ा इतिहास रहा है। Money in the Bank 2024 में पंक के कारण सैथ हार गए थे और इसी वजह से उन्होंने रेड ब्रांड के अगले शो में दिग्गज को कंफ्रंट किया था। सैथ ने बताया था कि अगर पंक लड़ने के लिए क्लियर हो गए, तो सबसे पहले वो बेस्ट इन द वर्ल्ड की हालत खराब करेंगे।

WWE Raw के हालिया एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर पर सैथ रॉलिंस ने हमला किया। अब सैथ भी इस स्टोरीलाइन में पूरी तरह से शामिल हो गए हैं। WWE अगर अपने SummerSlam 2024 को धमाकेदार बनाना चाहता है, तो उन्हें अब ड्रू vs पंक सिंगल्स मैच के बजाय सैथ को इसमें जोड़कर एक ट्रिपल थ्रेट मुकाबला बुक करना चाहिए। फैंस को यह चीज़ काफी पसंद आएगी।

2- WWE SummerSlam 2024 में दो या उससे ज्यादा टाइटल चेंज होने चाहिए

Ad

SummerSlam असल में कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट है। इसी वजह से शो में बड़े टाइटल चेंज जरूर देखने को मिलने चाहिए। WWE इस शो के लिए 5-6 मैच जरूर बुक करेगा और इसमें से ज्यादातर मैच चैंपियनशिप के लिए हो सकते हैं। ऐसे में WWE को यहां कम से कम दो टाइटल चेंज जरूर बुक करना चाहिए। इससे ज्यादा भी होंगे, तो फैंस को निराशा नहीं मिलेगी।

WWE में जब भी टाइटल चेंज होता है, तो फैंस का उत्साह शोज़ को लेकर बढ़ जाता है। अभी कई ऐसे रेसलर्स हैं, जो कुछ महीनों से चैंपियन के तौर पर लगातार नज़र आ रहे हैं। उन स्टार्स को अब अलग दिशा में ले जाते हुए WWE को नए स्टार्स को आगे आने का मौका देना चाहिए। इस फैसले से SummerSlam 2024 ब्लॉकबस्टर बन जाएगा और फैंस का उत्साह भी दोगुना हो जाएगा।

1- WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस, पॉल हेमन और जिमी उसो का साथ में वापसी करना

Ad

WWE SummerSlam में कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के बीच मैच होना लगभग तय है। दोनों स्टार्स मैच के लिए मान गए हैं और अब सिर्फ WWE को इसे ऑफिशियल करना बाकी है। ऐसे में यह मुकाबला जरूर देखने को मिल सकता है। कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि रोमन रेंस की इस इवेंट द्वारा WWE में वापसी देखने को मिल सकती है।

रोमन रेंस के आने से इवेंट धमाकेदार बनेगा, यह चीज़ तय है। इसके बावजूद अगर WWE चीज़ों को अलग लेवल पर लेकर जाना चाहता है, तो वो रोमन के साथ पॉल हेमन और जिमी उसो का रिटर्न भी बुक कर सकता है। सोलो के पास जब मैच में बढ़त होगी, तब तीनों अलग-अलग दिशा से आकर सिकोआ के साथ माइंडगेम खेल सकते हैं। इससे सोलो की हार हो सकती है। WWE को जरूर यह ब्लॉकबस्टर एंगल बुक करना चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications