3 बड़ी चीज़ें जो WWE Raw के Day 1 स्पेशल एपिसोड में नहीं होनी चाहिए

Ujjaval
WWE Raw का Day 1 स्पेशल शो शानदार रह सकता है
WWE Raw का Day 1 स्पेशल शो शानदार रह सकता है

WWE Raw: WWE रॉ (Raw) के Day 1 स्पेशल शो के लिए फैंस बहुत उत्साहित दिख रहे हैं। यह साल 2024 में कंपनी का पहला एपिसोड है और इसी के चलते उनके द्वारा शो को खास बनाने की पूरी कोशिश देखने को मिलेगी। WWE ने अभी तक Raw के लिए 4 मैचों का ऐलान किया है।

Ad

Day 1 स्पेशल शो में चैंपियनशिप दांव पर लगने वाली हैं। WWE साफ तौर पर शो को खास बनाना चाहेगा लेकिन कुछ जगहों पर कंपनी को गलतियां करने से बचना होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो WWE Raw के खास एपिसोड Day 1 में नहीं होनी चाहिए।

3- WWE Raw के Day 1 एपिसोड में CM Punk का नज़र नहीं आना

youtube-cover
Ad

सीएम पंक WWE में वापसी के बाद से ही लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। बेस्ट इन द वर्ल्ड ने वापसी के बाद से चुनिंदा मौकों पर अपीयरेंस दी है। साफ तौर पर वो पार्ट-टाइमर के तौर पर नज़र आ रहे हैं। सीएम पंक को Day 1 स्पेशल Raw के एपिसोड के लिए एडवर्टाइज नहीं किया जा रहा है। इन सभी चीज़ों के बावजूद पंक को नज़र आना चाहिए।

WWE द्वारा उन्हें एडवर्टाइज नहीं किया गया है लेकिन पंक अपीयरेंस देकर फैंस को चौंका सकते हैं। कई लोगों को यह चीज़ बहुत पसंद आएगी। बेस्ट इन द वर्ल्ड साल 2024 की एक अच्छी शुरुआत करने के लिए प्रोग्रामिंग का हिस्सा बन सकते हैं। उन्हें यहां सैथ रॉलिंस या किसी अन्य स्टार द्वारा कंफ्रंट भी किया जा सकता है।

2- नाया जैक्स का WWE Raw में जीत दर्ज करना

youtube-cover
Ad

नाया जैक्स और बैकी लिंच ने बीच मैच होगा। दोनों के बीच कभी भी सिंगल्स मैच देखने को नहीं मिला है। इसका बिल्डअप काफी लंबा रहा है और आखिर उनके बीच मुकाबला होने वाला है। इस मैच में नाया जैक्स पूरी तरह से डॉमिनेट कर सकती हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद फैंस का मानना है कि बैकी लिंच की जीत हो सकती है।

बैकी लिंच मैच में जीत के लिए फैंस की भी फेवरेट मानी जा रही हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद अगर किसी तरह से नाया जैक्स को बैकी लिंच पर जीत मिल जाती है, तो यह बड़ी चीज़ होगी। कंपनी को यह फैसला नहीं लेना चाहिए। लिंच टॉप बेबीफेस स्टार हैं और उनकी इस तरह हार देखकर फैंस काफी निराश होंगे। कुल मिलाकर WWE Raw के Day 1 स्पेशल एपिसोड पर इसका फर्क पड़ेगा।

1- WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस का चैंपियनशिप हारना

youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलने वाला है। इस मुकाबले के लिए फैंस उत्साहित हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि दोनों के बीच हुआ आखिरी मैच शानदार था और वो अपने प्रदर्शन से एपिसोड को खास बना सकते हैं।

इस मैच में हर कोई सैथ को जीत दर्ज करते हुए देखना चाहता है। इस मैच में अगर ड्रू मैकइंटायर जीत दर्ज करते हैं, तो फैंस को यह चीज़ संभावित तौर पर पसंद नहीं आएगी। अभी हर कोई उम्मीद कर रहा है कि सैथ WrestleMania 40 तक चैंपियन रहेंगे, जिससे सीएम पंक के खिलाफ उनका चैंपियनशिप मैच संभव हो पाए। ड्रू टाइटल जीतना डिजर्व करते हैं लेकिन अभी यह सही समय नहीं है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications