WWE: रोमन रेंस (Roman Reigns) आखिरी बार WrestleMania XL में WWE टीवी पर नज़र आए थे। मौजूदा समय में फैंस उन्हें टीवी पर मिस कर रहे हैं और WWE से उनकी वापसी कराने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि रोमन की टीवी पर वापसी होने में काफी समय है।देखा जाए तो रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद उनके ब्लडलाइन फैक्शन में बहुत बड़ा बदलाव आ चुका है। ट्राइबल चीफ ब्रेक पर रहते हुए भी कुछ बड़े कदम उठाकर WWE में भूचाल लाने की क्षमता रखते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE दिग्गज रोमन रेंस को ब्रेक पर रहते हुए करना चाहिए।3- WWE दिग्गज रोमन रेंस को वीडियो के माध्यम से सोलो सिकोआ का पर्दाफाश करके उन्हें धमकी देना View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ मौजूदा समय में ब्लडलाइन के लीडर बन चुके हैं। उन्होंने जिमी उसो को इस फैक्शन से निकालने के बाद इसमें टामा टोंगा और टांगा लोआ के रूप में दो नए मेंबर शामिल कर दिए हैं। सिकोआ दावा कर चुके हैं कि वो यह सब रोमन रेंस के कहने पर कर रहे हैं।हालांकि, संभावना ज्यादा है कि सोलो झूठ बोल रहे हो। यही कारण है कि रोमन रेंस को वीडियो के माध्यम से शो से जुड़ते हुए इन्फोर्सर द्वारा रची गई साजिश का पर्दाफाश करके उन्हें धमकी देना चाहिए। इस स्थिति में ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में नया रोमांच आ जाएगा और यह देखना रोचक होगा कि सोलो सिकोआ अपनी पोल खुलने की स्थिति में क्या करने वाले हैं।2- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस का एक बार फिर पॉल हेमन से कॉल के जरिए बात करना View this post on Instagram Instagram Postपॉल हेमन यह खुलासा कर चुके हैं कि रोमन रेंस ने WrestleMania XL के बाद से ही उनसे बात नहीं की है। सोलो सिकोआ इसी चीज़ का फायदा उठाकर रोमन के नाम पर मनमानी करने लगे हैं। अगर रोमन वीडियो के जरिए सोलो सिकोआ की पोल खोलते हैं तो संभव है कि वो एक बार फिर रास्ते पर आ सकते हैं।इसके बाद रेंस को पॉल हेमन से कॉल के जरिए एक बार फिर बात करना शुरू करके उन्हें ब्लडलाइन की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए। इस स्थिति में सिकोआ अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे। यही नहीं, वो हेमन के साथ भी बुरा व्यवहार नहीं कर पाएंगे।1- WWE सुपरस्टार जे उसो को बैकस्टेज पावर का इस्तेमाल करके SmackDown में लाना View this post on Instagram Instagram Postपॉल हेमन ने Backlash France में इशारे से जे उसो से मदद मांगी थी। हालांकि, जे दूसरे ब्रांड का हिस्सा हैं और वो SmackDown में आने के बाद ही पॉल की मदद कर पाएंगे। भले ही, मेन इवेंट जे और रोमन रेंस WWE में काफी लमय से दुश्मन बने हुए हैं लेकिन ब्लडलाइन में आए बदलाव को देखते हुए इन दोनों का रीयूनियन होने की संभावना काफी बढ़ चुकी है।रोमन को ब्रेक के दौरान जे उसो की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए उन्हें SmackDown का हिस्सा बना देना चाहिए। देखा जाए तो रेंस के पास बैकस्टेज पावर मौजूद है इसलिए उनके लिए अपने भाई को ब्लू ब्रांड में लाना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। अगर मेन इवेंट जे SmackDown में वापस आते हैं तो वो सबसे पहले नए ब्लडलाइन से जिमी उसो को चोटिल करने का बदला लेने की कोशिश कर सकते हैं।