Roman Reigns To Take Revenge Against Solo Sikoa: WWE फैंस रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और वो चाहते हैं कि रोमन का जल्द-से-जल्द रिटर्न हो। यह कहना गलत नहीं होगा कि सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के नेतृत्व में ब्लडलाइन काफी खतरनाक फैक्शन बन चुका है। इस फैक्शन का फिलहाल कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के साथ फिउड चल रहा है।देखा जाए तो सोलो ने रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद उनके खिलाफ जाकर कई फैसले लिए हैं। यही कारण है कि दिग्गज का वापसी के बाद सिकोआ को सबक सिखाने का मतलब बनता है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जिनका रोमन रेंस को WWE में सोलो सिकोआ से बदला लेना बाकी है।3- WWE SmackDown में पॉल हेमन और जिमी उसो पर हमला करने का बदला View this post on Instagram Instagram Postजिमी उसो को WrestleMania XL में अपने भाई जे उसो के खिलाफ हार मिली थी। सोलो सिकोआ ने जिमी को इस हार की सजा उनपर खतरनाक हमला करने के बाद उन्हें ब्लडलाइन से बाहर निकालकर दी थी। यही नहीं, सिकोआ ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में पॉल हेमन के उन्हें ट्राइबल चीफ नहीं मानने के बाद उनपर भी जबरदस्त हमला कर दिया था।जिमी खुद पर हुए हमले के बाद से ही ब्रेक पर हैं और हेमन भी शायद लंबे वक्त के लिए टीवी से दूर हो चुके हैं। देखा जाए तो ये दोनों ही रोमन रेंस के काफी करीब थे। यही कारण है कि रोमन वापसी के बाद इस चीज़ का नए ट्राइबल चीफ से जरूर बदला लेना चाहेंगे।2- WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ का अपनी मर्जी से ट्राइबल चीफ बन जाना और ब्लडलाइन में नए मेंबर्स भर्ती करना View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद ब्लडलाइन को अपने कंट्रोल में लेने में ज्यादा समय नहीं लगाया। उन्होंने सबसे जिमी उसो को टामा टोंगा से रिप्लेस किया। इसके बाद टांगा लोआ और जेकब फाटू को भी अपने फैक्शन का हिस्सा बना दिया। यही नहीं, सोलो अब इस नए ब्लडलाइन के ट्राइबल चीफ भी बन चुके हैं।देखा जाए तो सिकोआ ने इस चीज़ के जरिए रोमन रेंस के साथ दुश्मनी मोल ले ली है। याद दिला दें, रोमन ने खुद सोलो सिकोआ को अपना उत्तराधिकारी चुना था। यही कारण है कि उन्हें सोलो द्वारा उठाए इस कदम से जरूर दुख हुआ होगा। यह बात तो पक्की है कि रेंस पुराने ब्लडलाइन को तहस-नहस करने का बदला लिए बगैर शायद ही शांत बैठेंगे।1- WWE में रोमन रेंस की वापसी को लेकर झूठी अफवाह फैलाना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस का WWE में लैजेंडरी करियर रहा है और वो अपने करियर के दौरान कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। बता दें, रोमन की उम्र 39 साल है और उनका रेसलिंग करियर खत्म होने में अभी कई साल बचे हैं। हालांकि, सोलो सिकोआ ने रेंस की वापसी को लेकर झूठी अफवाह फैलाना शुरू कर दिया है।सोलो ने दावा किया है कि अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन की कभी वापसी देखने को नहीं मिल पाएगी। यह चीज़ दर्शाती है कि सिकोआ अपने ट्राइबल चीफ से किस हद तक नफरत करने लगे हैं। अब यह देखना रोचक होगा कि रोमन रेंस कब WWE में वापसी करके नए ट्राइबल चीफ द्वारा फैलाए गए अफवाह को झूठा साबित करने वाले हैं।