Drew McIntyre: WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) काफी समय से लाइव टीवी पर नज़र नहीं आ रहे हैं। फैंस ड्रू मैकइंटायर के फ्यूचर को लेकर भी काफी ज्यादा सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि वो मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट में वापसी कर सकते हैं।WrestleMania 39 में ड्रू मैकइंटायर आखिरी बार नज़र आए थे, यहां उनका सामना शेमस और गुंथर से हुआ था। इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद से ही वो लाइव टीवी से दूर हैं। Money in the Bank 2023 में ड्रू मैकइंटायर एक बार से फिर वापसी कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे ड्रू मैकइंटायर की Money in the Bank 2023 में वापसी हो सकती है।3- आखिरी समय में Money in the Bank लैडर मैच में हिस्सा बन सकते हैं WWE स्टार Drew McintyreCovalent TV@TheCovalentTVWho will win the Men's Money In The Bank?497Who will win the Men's Money In The Bank? https://t.co/JpUoKnsVwGMoney in the Bank असल में WWE के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक हैं। ये इवेंट हर साल होता है। सबसे पहले Money in the Bank लैडर मैच WrestleMania 21 में हुआ था। WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर अब इस शो में अपना ग्रैंड रिटर्न कर सकते हैं।Money in the Bank मैच का शिंस्के नाकामुरा, रिकोशे, बुच, एलए नाइट, सैंटोस इस्कोबार, डेमियन प्रीस्ट और लोगन पॉल पहले ही हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि, इस मैच में आखिरी समय में WWE ड्रू मैकइंटायर को जोड़ सकता है। ड्रू मैकइंटायर के शामिल होने के बाद ये मैच और ज्यादा दिलचस्प हो जाएगा।2- सैथ रॉलिंस पर हमला कर सकते हैं ड्रू मैकइंटायरLucio Monreal Rodrigues@LuRodriguesP1World Heayweight ChampionshipSeth Rollins vs Finn Bálor#WWE #WHC #wwemitb #MoneyInTheBank31World Heayweight ChampionshipSeth Rollins vs Finn Bálor#WWE #WHC #wwemitb #MoneyInTheBank https://t.co/8taXcEnv5VWWE Money in the Bank 2023 में सैथ रॉलिंस का सामना फिन बैलर से होना है। वो फिन बैलर के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड करते हुए नज़र आएंगे। इस मैच पर सभी की निगाह टिकी हुई है। ऐसे में इस मैच के दौरान WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर वापसी कर सकते हैं।वो इस मैच में आकर सैथ रॉलिंस पर अटैक कर सकते हैं। उनके इस अटैक की वजह से फिन बैलर इस मैच को जीत सकते हैं। इसके बाद WWE सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच एक स्टोरीलाइन शुरू कर सकता है। इस स्टोरीलाइन में ड्रू मैकइंटायर एक हील में नज़र आ सकते हैं।1- एक नए ग्रुप के साथ कर सकते हैं वापसीBrock@itsbrocklesnar#DrewMcintyre paid #TeamSOGB a surprise visit! #specialolympicsgb71#DrewMcintyre paid #TeamSOGB a surprise visit! #specialolympicsgb https://t.co/784zw88pHSWWE में इस समय कई फैक्शन्स हैं। WWE में इम्पीरियम, द जजमेंट डे, द ब्लडलाइन, Hit Row, LWO और द ब्रॉलिंग ब्रूट्स जैसे कई बड़े ग्रुप हैं। ऐसे में अब WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर भी एक नए ग्रुप के साथ वापसी कर सकते है।इस ग्रुप में वो वुल्फगैंग, जो कॉफ़ी, मार्क कॉफ़ी और पाइपर निवेन जैसे स्टार्स को शामिल कर सकते हैं। ये सभी स्टार्स स्कॉटिश हैं। ऐसे में वो एक स्कॉटिश फैक्शन बना सकते हैं। वो एक हील ग्रुप के साथ वापसी कर सकते हैं। इस ग्रुप की वजह से वो खुद को एक टॉप हील के रूप में साबित कर सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।