3 बड़े WWE Superstars जिनकी वापसी के बाद जमकर बवाल देखने को मिल सकता है 

क्या रोमन रेंस WWE में वापसी के बाद बवाल मचाने वाले हैं
क्या रोमन रेंस WWE में वापसी के बाद बवाल मचाने वाले हैं

WWE Superstars Return Create Havoc : WWE के कई बड़े सुपरस्टार्स ने लंबे समय से टीवी पर दूरी बना रखी है। उनकी गैरमौजूदगी में शोज का रोमांच थोड़ा कम जरूर हुआ है और फैंस उनकी वापसी की मांग करने लगे हैं। ऐसा लग रहा है कि कुछ बड़े सुपरस्टार्स की जल्द ही वापसी कराई जा सकती है।

Ad

वहीं, कुछ सुपरस्टार्स की वापसी में वक्त लग सकता है। देखा जाए तो WWE में बड़े सुपरस्टार्स की वापसी के बाद अक्सर काफी बवाल देखने को मिलता है और आने वाले समय में भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिनकी वापसी के बाद जमकर बवाल देखने को मिल सकता है।

3- अंकल हाउडी WWE में वापसी के बाद किसे बनाएंगे अपना शिकार?

Ad

WWE में अंकल हाउडी का रिटर्न चर्चा का विषय बन चुका है। उनकी वापसी को लेकर लंबे समय से तरह-तरह के संकेत दिए जा रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि उनकी Clash at the Castle के बाद होने वाले Raw के एपिसोड के जरिए वापसी हो सकती है। हाउडी अकेले नहीं आने वाले हैं बल्कि इस बार वो अपने संभावित फैक्शन में मौजूद सुपरस्टार्स के साथ टीवी पर वापसी करने वाले हैं।

ऐसा लग रहा है कि अंकल हाउडी ने पहले ही कुछ सुपरस्टार्स को अपना निशाना बना लिया है। इस बात की काफी संभावना है कि हाउडी अपने फैक्शन के साथ वापसी के बाद काफी उत्पात मचा सकते हैं। यही नहीं, वो उनके रास्ते में आने वाले हर एक सुपरस्टार पर जबरदस्त हमला करके उनका बुरा हाल कर सकते हैं।

2- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर वापसी के बाद किसे बनाएंगे अपना अगला प्रतिद्वंदी?

Ad

ब्रॉक लैसनर पिछले साल SummerSlam के बाद से ही WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। WWE द्वारा ब्रॉक पर लगा बैन हटाया जा चुका है और संभव है कि आने वाले समय में उनकी टीवी पर वापसी कराई जा सकती है। देखा जाए तो लैसनर अधिकतर मौकों पर अपना प्रतिद्वंदी खुद ही चुनते हैं।

संभव है कि इस बार भी वापसी के बाद वो किसी सुपरस्टार पर जबरदस्त हमला करते हुए उनके साथ दुश्मनी की शुरूआत कर सकते हैं। संभावना यह भी है कि इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स दिग्गज को रोकने की कोशिश कर सकते हैं। इसके बाद बीस्ट इंकार्नेट सिक्योरिटी की भी हालत खराब करके पूरे लॉकर रूम के लिए चेतावनी जारी कर सकते हैं।

1- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस वापसी के बाद सोलो सिकोआ को सिखाएंगे सबक?

Ad

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस WrestleMania XL के बाद से ही ब्रेक पर चल रहे हैं। मौजूदा समय में फैंस को रोमन की कमी खल रही है और वो उनकी वापसी की मांग करने लगे हैं। रेंस की अनुपस्थिति में सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन को टेकओवर कर लिया है और सोलो दिग्गज पॉल हेमन के साथ काफी बुरा व्यवहार कर रहे हैं।

देखा जाए तो यह चीज़ ट्राइबल चीफ को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई होगी। यही कारण है कि रोमन रेंस वापसी के बाद सीधे सोलो सिकोआ को कंफ्रंट कर सकते हैं और इस दौरान रोमन के साथ जिमी उसो भी मौजूद रह सकते हैं। इसके बाद रेंस नए ब्लडलाइन को सबक सिखाने के लिए उनपर हमला कर सकते हैं। इस वजह से ब्रॉल की स्थिति पैदा हो सकती है और ब्लडलाइन के नए और पुराने मेंबर्स एक-दूसरे का बुरा हाल करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications