3 सबसे बड़ी गलतियां जो WWE SummerSlam 2024 में देखने को मिलीं

WWE
जानिए WWE SummerSlam 2024 में क्या-क्या गलतियां हुईं? (Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam Big Mistakes (3 August 2024): WWE SummerSlam 2024 अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। ये प्रीमियम लाइव इवेंट जबरदस्त रहा। फैंस को तगडे़ क्लासिक मुकाबले देखने को मिले। शो में मौजूद सभी स्टार्स ने शानदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीता।

Ad

मेन इवेंट में कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए अच्छा मुकाबला हुआ। रोमन रेंस ने वापसी कर फैंस को खुश किया। खैर अच्छे शो के बावजूद SummerSlam 2024 में कुछ बड़ी गलतियां देखने को मिलीं।

#3 WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस के अलावा फैंस को कोई बड़ा सरप्राइज नहीं मिला

Ad

रोमन रेंस ने SummerSlam 2024 में वापसी कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया। इसके लिए कंपनी की तारीफ भी करनी चाहिए। आप सभी को पता है कि मौजूदा समय में कई रेसलर्स इंजरी के कारण लंबे वक्त से बाहर चल रहे हैं। फैंस ने रोमन के अलावा किसी अन्य सुपरस्टार की वापसी की उम्मीद भी लगाई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

शार्लेट फ्लेयर, एलेक्सा ब्लिस और ब्रॉक लैसनर में से किसी ना किसी की वापसी जरूर होनी चाहिए थी। रिपोर्ट्स में इन तीनों स्टार्स की एंट्री को लेकर पॉजिटिव अपडेट सामने आया था। ये बहुत बड़ी गलती कंपनी द्वारा देखने को मिली।

#2 WWE सुपरस्टार टांगा लोआ ने फिर की गलती

Ad

SummerSlam जैसे बड़े इवेंट में किसी भी रेसलर द्वारा की गई गलती को माफ नहीं किया जाता है। ब्लडलाइन के सदस्य टांगा लोआ रिंग में कई बार बड़ी गलतियां कर चुके हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच के दौरान टामा टोंगा और टांगा लोआ ने कोडी रोड्स पर अटैक किया। इस दौरान कोडी को लोआ टर्नबकल पर ले जा रहे थे लेकिन वो रोप्स पर ही अटक गए। जैसे-तैसे उन्होंने इस मामले को संभाला। ये बहुत बड़ी गलती इस बार SummerSlam में हुई।

#1 WWE SummerSlam 2024 में बेली का टाइटल हारना

Ad

WrestleMania XL में बेली ने टाइटल जीता था। देखा जाए तो इसके बाद से उनकी बुकिंग कंपनी द्वारा कुछ खास नहीं की गई। चैंपियन के रूप में उन्हें कई बार कमजोर दिखाया गया। कुछ बड़े मुकाबलों में उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा।

SummerSlam 2024 में उन्होंने अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप नाया जैक्स के खिलाफ डिफेंड की। इस मैच में पूरी तरह नाया का दबदबा देखने को मिला। मुकाबले के अंत में भी नाया ने उनकी हालत खराब की। बेली को इस तरह टाइटल नहीं हराना चाहिए था। उन्हें और भी कुछ मौके दिए जाने थे। ये बड़ी गलती कंपनी द्वारा देखने को मिली।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications