Brock Lesnar के WWE करियर के 3 सबसे बड़े मोमेंट्स जिन्हें फैंस कभी भूला नहीं पाएंगे

Ujjaval
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के कुछ मोमेंट्स शानदार रहे हैं (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के कुछ मोमेंट्स शानदार रहे हैं (Photo: WWE.com)

Biggest Moments of Brock Lesnar WWE Career: WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को सबसे डॉमिनेंट स्टार्स में से एक मानना गलत नहीं होगा। लैसनर ने WWE में कई दिग्गजों का सामना किया है और उन्हें हराकर अपना नाम बनाया है। लैसनर ने कंपनी में काफी बार टॉप चैंपियनशिप जीती है।

Ad

ब्रॉक को अपने करियर में कई सारे ऐतिहासिक मोमेंट्स का हिस्सा बनने का मौका मिला है। ब्रॉक लैसनर अब 47 साल के हो गए हैं। आज यानी 12 जुलाई 2024 को उनका जन्मदिन है। इस खास दिन पर हम ब्रॉक लैसनर के WWE करियर के 3 सबसे बड़े मोमेंट्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें फैंस कभी भी नहीं भूला पाएंगे।

3- WWE SummerSlam 2002 में द रॉक को हराकर चैंपियन बनना

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर को WWE में डेब्यू के बाद से ही काफी तगड़ा पुश मिला था। उन्होंने कई बड़े रेसलर्स को हराते हुए 2002 का King of the Ring टूर्नामेंट जीता और इसी वजह से वो SummerSlam में टॉप चैंपियनशिप मैच पाने में सफल रहे। ब्रॉक लैसनर का सामना उस इवेंट में इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में से एक द रॉक से देखने को मिला। यह मुकाबला WWE अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए हो रहा था।

ब्रॉक लैसनर को डेब्यू किए हुए ज्यादा महीने नहीं हुए थे और उनका SummerSlam 2002 जैसे बड़े इवेंट में टॉप स्टार को चैलेंज करना शानदार चीज़ थी। लैसनर ने मैच में पूरी तरह से डॉमिनेट किया और अंत ने फैंस को हैरान कर दिया। लैसनर ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए WWE अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप जीत ली। ब्रॉक को इस जीत से बहुत फायदा हुआ क्योंकि वो सीधा कंपनी के टॉप पर चले गए और फैंस को अंदाजा हो गया कि वो किस लेवल के स्टार हैं। लैसनर की इस जीत को फैंस हमेशा याद रखेंगे।

2- 2012 में ब्रॉक लैसनर का ऐतिहासिक WWE रिटर्न फैंस के दिलों में जगह बना चुका है

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर ने 2002 में WWE में डेब्यू किया था और काफी जल्दी अपना नाम बनाने के बाद वो 2004 में कंपनी से चले गए थे। इसके बाद वो सालों तक दुनिया के सबसे बड़े रेसलिंग प्रमोशन में नज़र नहीं आए। ब्रॉक की वापसी 2012 में Raw After WrestleMania में देखने को मिली। द बीस्ट के इस रिटर्न को आज भी फैंस देखकर उत्साहित हो जाते हैं।

ब्रॉक लैसनर को जबरदस्त रिएक्शन मिला था और उन्होंने आकर कंपनी के उस समय के सबसे बड़े स्टार जॉन सीना को कंफ्रंट किया था। लैसनर ने यहां सीना पर हमला किया था और इसी वजह से उनका रिटर्न और ज्यादा खास बन गया। जब भी WWE इतिहास के सबसे बड़े रिटर्न की बात आती है, तो टॉप नामों में लैसनर शामिल जरूर होते हैं। लैसनर का यह रिटर्न सालों तक याद रहेगा।

1- ब्रॉक लैसनर का WWE दिग्गज द अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक तोड़ना

youtube-cover
Ad

द अंडरटेकर के WrestleMania रिकॉर्ड के बारे में फैंस को अच्छे से पता होगा। टेकर ने WrestleMania में अपनी जीत की ऐतिहासिक स्ट्रीक कायम की थी। वो हर साल इस बड़े शो का इससे बनते हुए लगातार जीत दर्ज करते आए थे। उनका सामना WrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर से देखने को मिला। सभी को लगा था कि लैसनर भी टेकर की स्ट्रीक का शिकार बनेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ब्रॉक लैसनर ने पूरे रेसलिंग जगत को चौंकाया और द अंडरटेकर को हरा दिया। इसी के साथ फिनॉम की 21 WrestleMania जीत की स्ट्रीक का अंत देखने को मिल गया। ब्रॉक के करियर का यह सबसे बड़ा मोमेंट रहा क्योंकि उन्होंने वो कारनामा किया, जो सालों से कई दिग्गज नहीं कर पाए। ब्रॉक की इस जीत को सालों तक फैंस द्वारा याद रखा जाने वाला है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications