Biggest upsets Can See WrestleMania: WWE WrestleMania 41 अब कुछ ही दिन बाद आयोजित होने वाला है। फैंस को एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिलेंगे। जॉन सीना (John Cena), रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस जैसे बड़े स्टार्स के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी। कंपनी ने कुछ बड़े सरप्राइज भी प्लान किए होंगे। हर साल इवेंट में कुछ ना कुछ ऐसा होता है जो हमेशा फैंस के जेहन में बस जाता है। इस बार भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है। इस आर्टिकल में हम आपको उन 3 बड़े उलटफेर के बारे में बताएंगे जो WWE WrestleMania 41 में देखने को मिल सकते हैं।
#3 WWE WrestleMania 41 में इयो स्काई टाइटल रिटेन कर सकती हैं
WrestleMania 41 में इयो स्काई विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड करेंगी। ब्लेयर ने विमेंस चैंबर मैच जीतकर ये मुकाबला हासिल किया था। मुकाबले में स्काई अंंडरडॉग मानी जा रही है। सभी को लग रहा है कि बियांका या रिप्ली में से कोई एक टाइटल जीतेगा। हालांकि, चीजें पलट भी सकती हैं। इयो टाइटल रिटेन कर सबसे बड़ा उलटफेर कर सकती हैं।
#2 WWE WrestleMania 41 में सैथ रॉलिंस की हार हो सकती है
WrestleMania 41 नाईट 1 के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस का मैच रोमन रेंस और सीएम पंक से होने वाला है। कई लोगों को लगता है कि इस मुकाबले में पंक और रेंस को पॉल हमन धोखा देकर सैथ रॉलिंस का साथ देंगे। रॉलिंस की जीत के ज्यादा चांस लग रहे हैं। हालांकि, उन्हें मेनिया में अपनी सातवीं हार का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसा हुआ तो फिर ये तगड़ा उलटफेर होगा।
#1 WWE WrestleMania 41 में जॉन सीना की हार हो सकती है
WrestleMania 41 नाईट 2 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को जॉन सीना के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच में काफी मजा आने वाला है। सभी को सीना की जीत की उम्मीद है। हालांकि, अंत में कुछ भी हो सकता है। कोडी रोड्स अपना टाइटल रिटेन कर सीना को बड़ी हार दे सकते हैं। सीना का 17वीं बार वर्ल्ड टाइटल जीतने का सपना टूट सकता है।