Biggest WrestleMania Upsets: WWE का सबसे बड़ा इवेंट WrestleMania होता है। हर साल इसमें फैंस को तगड़े सरप्राइज मिलते हैं। WWE द्वारा पूरे साल इसकी खास अंदाज में तैयारी की जाती है। मेगा इवेंट में परफॉर्म करने का सपना हर कोई रेसलर देखता है। हालांकि, कम लोगों को ये सौभाग्य मिल पाता है। रेसलमेनिया (WrestleMania) में हर बार कुछ ना कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में सोच पाना बहुत दूर की बात है। जिसकी जीत की उम्मीद नहीं की होती है वो ही बाजी मार लेता है। इस आर्टिकल में हम WrestleMania इतिहास के 3 सबसे बड़े उलटफेर के बारे में बात करेंगे जिन्हें देखकर फैंस ने अपना सिर पकड़ लिया था।#3 WWE WrestleMania 22 में रे मिस्टीरियो ने जीता था टाइटलसाल 2006 में हुआ WrestleMania 22 बहुत जबरदस्त रहा था। शो में कर्ट एंगल ने रैंडी ऑर्टन और रे मिस्टीरयो के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की थी। उस समय एंगल का जबरदस्त दौर चल रहा था।मुकाबले से पहले सभी का कहना था कि एंगल आसानी से टाइटल रिटेन कर लेंगे अंत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। मिस्टीरियो ने बड़ी ही चतुराई से ऑर्टन को पिन करते हुए जीत हासिल की। रे की जीत देखकर सभी हैरानी में पड़ गए।#2 WWE WrestleMania 39 में द मिज़ की हुई थी हारWrestleMania 39 नाईट 2 में गजब का माजरा देखने को मिला था। शो के होस्ट द मिज़ और स्नूप डॉग थे। मिज का मुकाबला शेन मैकमैहन से हुआ। कुछ देर मुकाबला लड़ने के बाद शेन चोटिल हो गए। मेडिक स्टाफ ने आकर उन्हें चेक किया।इस बीच स्नूप डॉग ने रिंग में आकर मिज़ को पंच लगाए। डॉक ने मिज़ को पीपल्स एल्बो लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल कर ली। रिंग में अचानक डॉग द्वारा किए गए इस उलटफेर से सभी हैरान रह गए थे। उन्होंने मिज़ जैसे बड़े स्टार को हराकर WrestleMania इतिहास में बड़ा कारनामा किया।#1 WWE WrestleMania 38 में हुई थी सैमी ज़ेन की हारWrestleMania 38 नाईट 2 में सैमी ज़ेन का मैच जॉनी नॉक्सविल से हुआ था। मुकाबले से पहले इसकी बुकिंग को लेकर काफी सवाल खड़े हुए था। हालांकि, अंत में मैच काफी मजेदार हुआ। ये दोनों के बीच एनिथिंग गोज़ मैच था।मुकाबले में दोनों ने कई हथियारों का प्रयोग किया। नॉक्सविल का एक्शन देखकर सभी चौंक गए थे। जॉनी के साथ आए उनके सदस्यों ने भी सैमी पर हमला बोला। अंंत में नॉक्सविल ने सैमी को रैट ट्रैप में फंसाया और पिन करके जीत दर्ज कर ली। सैमी का इस तरह से हारना बहुत बड़ा उलटफेर था। नॉक्सविल की इस शानदार विजय के बारे में शायद ही किसी ने सोचा था।