3 ब्लडलाइन मेंबर्स जो WWE में अपने भाई Roman Reigns को हराने का दम रखते हैं और 2 जो शायद ऐसा नहीं कर पाएंगे

Ujjaval
WWE में ब्लडलाइन के कई सदस्य हैं (Photo: WWE.com)
WWE में ब्लडलाइन के कई सदस्य हैं (Photo: WWE.com)

Bloodline Members Who Can or Can't Defeat Roman Reigns: WWE में इस समय ब्लडलाइन के दो वर्जन हैं। एक ओर सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का फैक्शन है, जिसमें जेकब फाटू और टोंगा ब्रदर्स हैं। दूसरी ओर रोमन रेंस (Roman Riengs) का ग्रुप है, इसमें जिमी उसो हैं और जल्द जे उसो भी इसमें जुड़ सकते हैं। रॉक भी ब्लडलाइन का हिस्सा साल की शुरुआत में बने थे लेकिन वो किस पक्ष में है, यह किसी को पता नहीं है।

Ad

टोंगा ब्रदर्स को छोड़कर रोमन रेंस का WWE में ब्लडलाइन के सभी सदस्यों से खून का रिश्ता है और वो आपस में भाई हैं। ब्लडलाइन के कुछ स्टार्स रोमन को हरा सकते हैं, वहीं कुछ में उतना दम नहीं है। इस आर्टिकल में हम 3 ब्लडलाइन मेंबर्स के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस को हराने का दम रखते हैं और 2 जो शायद ऐसा कभी नहीं कर पाएंगे।

1- रोमन रेंस को हराने का दम रखते हैं: जे उसो WWE में ट्राइबल चीफ बनने के काफी करीब थे

Ad

रोमन रेंस और जे उसो का रीयूनियन करीब नज़र आ रहा है लेकिन वो आमने-सामने आकर कई बार बवाल मचा चुके हैं। रोमन ने भले ही उसो को वन ऑन वन मैच में हराया हुआ है लेकिन उन्होंने ज्यादातर मौकों पर चीटिंग की है। जे उसो SummerSlam 2023 में रोमन रेंस को हराने के काफी करीब थे लेकिन जिमी उसो से मिले धोखे के कारण चीजें खराब हो गई। जे मैच में हार तो गए लेकिन उन्होंने साबित किया कि वो असली ट्राइबल चीफ को मात दे सकते हैं।

2- रोमन रेंस को शायद ही कभी हरा पाएंगे: WWE स्टार जिमी उसो ने OTC के खिलाफ पहले ही घुटने टेक दिए हैं

Ad

जिमी उसो पिछले साल एक मौके पर रोमन रेंस के खिलाफ हो गए थे और Night of Champions में उन्हें धोखा दे दिया था। लग रहा था कि जिमी, रोमन के खिलाफ पूरी तरह से जाएंगे लेकिन SummerSlam 2023 के बाद वो फिर साथ आ गए। जिमी को समझ आ गया कि वो रोमन के बिना कुछ नहीं कर पाएंगे। इसके बाद से वो साथ हैं। साफ तौर पर जिमी ने रोमन के सामने घुटने टेक दिए थे और इससे साबित होता है कि वो रोमन को हराने की क्षमता नहीं रखते हैं।

1- रोमन रेंस को हराने का दम रखते हैं: जेकब फाटू WWE डेब्यू के बाद से खतरनाक दिखे हैं

Ad

जेकब फाटू मौजूदा समय में WWE के सबसे खतरनाक स्टार हैं। डेब्यू के बाद से ही उन्हें रोकना काफी मुश्किल रहा है। फाटू को रोमन रेंस के खिलाफ देखना जरूर खास रहने वाला है। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और आने वाले किसी PLE में दोनों की भिड़ंत हो सकती है। जेकब ने रोमन को पहले धराशाई किया हुआ है और उन्होंने साबित किया है कि वो रेंस को हराने का दम रखते हैं।

1- रोमन रेंस को शायद ही कभी हरा पाएंगे: WWE स्टार सोलो सिकोआ का कद कम हुआ है

Ad

सोलो सिकोआ ने जब डेब्यू किया था, तो लग रहा था कि उन्हें रोकना मुश्किल होगा। हालांकि, उन्हें कोडी रोड्स समेत कुछ बड़े स्टार्स के खिलाफ महत्वपूर्ण मैचों में हार से काफी नुकसान हुआ है। इससे उनका कद कम हुआ है। सोलो भले ही अभी ट्राइबल चीफ बने हुए हैं लेकिन उन्हें इस किरदार में आने के बावजूद हार मिली है। साफ तौर पर सोलो, रोमन के लेवल पर नहीं हैं और अगर उनके बीच मैच होता है, तो फिर यहां असली ट्राइबल चीफ ही जीत सकते हैं।

1- रोमन रेंस को हराने का दम रखते हैं: WWE दिग्गज द रॉक टफ स्टार हैं

द रॉक को WWE इतिहास के सबसे जबरदस्त स्टार्स में से एक माना जाता है। उन्होंने WWE में रहते हुए नाम कमाया और अभी वो हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हैं। रोमन रेंस के साथ मिलकर वो WWE में काम कर चुके हैं और फैंस अब इन दोनों को आमने-सामने देखना चाहते हैं। रॉक और रोमन दोनों ही टक्कर के स्टार हैं और आसानी से हार नहीं मानते हैं। इसी कारण उनका मैच बढ़िया रह सकता है। रॉक ने कई दिग्गजों को हराया है और वो रेंस को हराने का दम भी रखते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications