WWE दिग्गज Brock Lesnar के 3 धांसू रिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन तो नहीं लेकिन काफी मुश्किल है

WWE
ब्रॉक लैसनर के इन WWE रिकॉर्ड्स को तोड़ पाना बहुत मुश्किल है (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar Records Never Broken: WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का बहुत बड़ा नाम है। कई सालों से वो कंपनी में काम कर रहे हैं। उन्होंने जो उपलब्धि अभी तक हासिल की है शायद कोई दूसरा रेसलर नहीं कर सकता है। WWE में अपने रन के दौरान लैसनर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

Ad

ब्रॉक लैसनर ने WWE रिंग में आजतक कई रिकॉर्ड बनाए और कई तोड़े। उनके द्वारा बनाए गए कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी हैं जिनका टूटना बहुत मुश्किल है। इस आर्टिकल में हम द बीस्ट के ऐसे 3 रिकॉर्ड्स की बात करेंगे जिनका जिनका टूटना नामुमकिन तो नहीं लेकिन काफी मुश्किल है।

#3 WWE में रिक फ्लेयर, हल्क होगन और द अंडरटेकर को एक ही साल में हराने का रिकॉर्ड

Ad

WWE में साल 2002 में ब्रॉक लैसनर ने कदम रखा था। विंस मैकमैहन ने उन्हें पहले से ही बड़ा पुश देना शुरू कर दिया था। ब्रॉक ने भी किसी को निराश नहीं किया और अपनी मेहनत से नया मुकाम हासिल किया। शुरूआती करियर में ही ब्रॉक ने कई दिग्गजों का सामना कर लिया था।

इसी कड़ी में उन्होंने अपने पहले ही साल में रिक फ्लेयर, हल्क होगन और द अंडरटेकर का सामना किया। इन तीनों दिग्गजों को उन्होंने मात दी। एक साल में इन दिग्गजों को हराने का रिकॉर्ड किसी के पास नहीं है। ये कारनामा आजतक सिर्फ लैसनर ही कर पाए है। ये रिकॉर्ड आगे कभी टूट भी नहीं पाएगा क्योंकि फ्लेयर, होगन और अंडरटेकर अब रेसलिंग को अलविदा कह चुके हैं।

#2 WWE, UFC और NJPW में टाइटल जीतने वाले एकमात्र रेसलर

Ad

ब्रॉक लैसनर ने WWE के अलावा अन्य जगह पर भी काम किया। द बीस्ट के पास एक ऐसा रिकॉर्ड है जो आजतक कोई अपने नाम नहीं कर पाया। उनका ये रिकॉर्ड शायद आगे कभी टूटेगा भी नहीं। लैसनर ने WWE में कई टाइटल अपने नाम किए हैं। वो UFC और NJPW में भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम कर चुके हैं।

साल 2002 में WWE में लैसनर ने कदम रखा था लेकिन इसके बाद बीच में उन्होंने अन्य कंपनियों में भी अपना जलवा दिखाया। साल 2005 में उन्होंने New Japan Pro Wrestling ज्वाइन की थी। अपने पहले ही मैच में उन्होंने दो सुपरस्टार को हराकर IWGP हैवीवेट चैंपियनशिप जीती। NJPW छोड़ने के बाद साल 2007 में ब्रॉक ने MMA में अपना करियर शुरू किया और साल 2008 में UFC ने उन्हें साइन किया। UFC 91 में उन्होंने जीत हासिल कर हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी।

#1 WWE Royal Rumble मैच में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन का रिकॉर्ड

Ad

साल 2020 में हुए मेंस Royal Rumble 2020 मैच में ब्रॉक लैसनर ने गजब का कहर ढाया था। लैसनर इस मुकाबले में पहले नंबर पर आए थे और उन्होंने 13 सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया। ये उनके द्वारा बनाया गया एक खास रिकॉर्ड है जो शायद आगे कभी नहीं टूट पाएगा।

साल 2018 में सऊदी अरब में WWE The Greatest Royal Rumble हुआ था। वहां पर ब्रॉन स्ट्रोमैन ने भी 13 स्टार्स को एलिमिनेट किया था। स्ट्रोमैन और लैसनर के रिकॉर्ड में बहुत अंतर है। Royal Rumble हमेशा से WWE का एक पारंपरिक शो रहा है। इस शो में रिकॉर्ड कायम करना बहुत बड़ी बात होती है। द बीस्ट ने इतने स्टार्स को एलिमिनेट किया और अंत में उन्हें ड्रू मैकइंटायर ने बाहर का रास्ता दिखाया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications