3 बड़े चैंपियंस जिनके ऊपर WWE में अपना टाइटल हारने का खतरा मंडरा चुका है

WWE
इन स्टार्स को लग सकता है बड़ा झटका (Photo: WWE.com)

Champions Could Lose Their Title WWE Soon: पिछले एक महीने में WWE में बहुत कुछ घट चुका है। फैंस को तगड़े सरप्राइज कंपनी द्वारा दिए जा रहे हैं। Elimination Chamber 2025 के बाद दो स्टार्स अपना टाइटल हार चुके हैं। इयो स्काई (Iyo Sky) ने ने रिया रिप्ली को हराकर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं एलए नाइट ने शिंस्के नाकामुरा को मात देकर यूएस टाइटल जीता। अब कुछ और चैंपियंस के जल्द ही टाइटल हारने की संभावना लग रही है। इस आर्टिकल में हम तीन बड़े चैंपियंस का जिक्र करने वाले हैं जिनके ऊपर अपना टाइटल हारने का खतरा मंडरा चुका है।

Ad

#3 WWE WrestleMania 41 में गुंथर हार सकते हैं अपनी चैंपियनशिप

Ad

WrestleMania 41 में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। जे ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर गुंथर को अपने प्रतिद्वंदी के रूप में चुना है। जे को मौजूदा समय में फैंस का पूरा समर्थन प्राप्त है। मोमेंटम पूरी तरह से उनके पास है।

WrestleMania 41 में गुंथर के टाइटल हारने की पूरी संभावनाएं नज़र आ रही हैं। वैसे अगर जे को चैंपियन नहीं बनाया गया तो फिर WWE यूनिवर्स का गुस्सा भी फूट सकता है। कंपनी शायद उन्हें हराने की गलती नहीं करेगी।

#2 WWE WrestleMania 41 में टिफनी स्ट्रैटन का होगा बड़ा मैच

Ad

WrestleMania 41 में टिफनी स्ट्रैटन अपनी विमेंस चैंपियनशिप को शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। फ्लेयर ने विमेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर स्ट्रैटन को चुनौती पेश की है। टिफनी ने इस साल की शुरुआत में नाया जैक्स को हराकर टाइटल अपने नाम किया था।

टिफनी भी WrestleMania 41 में अपनी चैंपियनशिप गंवा सकती हैं। फ्लेयर के जीत प्राप्त करने के चांस बहुत ज्यादा लग रहे हैं। आप सभी जानते हैं कि फ्लेयर को WWE द्वारा हमेशा बड़ा पुश दिया गया है। इस बार भी शायद ऐसा ही होगा। फ्लेयर को हराने के लिए स्ट्रैटन को बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। उनके लिए ये कोई आसान काम नहीं होगा।

#1 WWE को बहुत जल्द नया NXT चैंपियन मिल सकता है

Ad

NXT Roadblock 2025 का आयोजन 11 मार्च को होने वाला है। इस शो में ओबा फेमी अपनी NXT चैंपियनशिप को मूस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। मुकाबले के बहुत ही खतरनाक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

फेमी इस बार अपना टाइटल गंवा सकते हैं। कहा जा रहा है कि बहुत जल्द उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हो सकती है। इस कारण से अब मूस को नया चैंपियन बनाया जा सकता है। वैसे मूस ने भी अभी तक अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है। कंपनी द्वारा उनके ऊपर भरोसा जताया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications