WWE SummerSlam 2024: 3 बहुत बड़े चैंपियनशिप रीमैच जो समरस्लैम में जरूर होने चाहिए

WWE SummerSlam 2024 में कौन-कौन से मुकाबले दोबारा हो सकते हैं
WWE SummerSlam 2024 में कौन-कौन से मुकाबले दोबारा हो सकते हैं

SummerSlam: WWE के साल में चार मुख्य प्रीमियम लाइव इवेंट होते हैं। जनवरी में Royal Rumble, अप्रैल में WrestleMania, अगस्त में SummerSlam और नवंबर में Survivor Series होता है। शुरूआती दो मुख्य इवेंट का आयोजन हो चुका है। अब SummerSlam की बारी है।

Ad

SummerSlam का आयोजन इस साल 3 अगस्त को होगा। इस शो का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। अभी तक किसी भी मैच का ऐलान इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए नहीं हुआ है। ट्रिपल एच और कंपनी का ध्यान इससे पहले King and Queen of the Ring, Clash at the Castle और Money in the Bank पर है।

SummerSlam के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। ऐसे में फैंस सोच रहे हैं कि इस इवेंट में कौन-कौन से मुकाबले हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन टाइटल रीमैच के बारे में बात करेंगे जो SummerSlam में जरूर होने चाहिए।

#3 रीमैच के लिए WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर आ सकते हैं

क्या ड्रू मैकइंटायर को मिलेगा रीमैच?
क्या ड्रू मैकइंटायर को मिलेगा रीमैच?

WrestleMania 40 ड्रू मैकइंटायर के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा। नाईट 2 में सैथ रॉलिंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप ड्रू के खिलाफ डिफेंड की थी। मैकइंटायर ने रॉलिंस को हराकर टाइटल अपने नाम किया। वो कुछ ही देर टाइटल अपने पास रख पाए। डेमियन प्रीस्ट ने Money in the Bank ब्रीफकेस उनके ऊपर कैश-इन कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

Ad

मैकइंटायर को सीएम पंक की वजह से टाइटल गंवाना पड़ा था। ड्रू की नजरें अभी भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने पर जरूर होंगी। अगर SummerSlam तक प्रीस्ट चैंपियन बने रहते हैं तो फिर मैकइंटायर रीमैच की मांग कर सकते हैं। दोनों के बीच SummerSlam में तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

#2 बैकी लिंच अपने टाइटल को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड कर सकती हैं

Ad

बैकी लिंच के पास इस समय विमेंस वर्ल्ड चैंपियन है। उन्होंने पिछले महीने Raw में हुए बैटल रॉयल मैच में जीत हासिल कर टाइटल अपने नाम किया था। अफसोस की बात है कि उन्होंने टाइटल जीतने के लिए किसी चैंपियन को नहीं हराया। रिया रिप्ली ने इंजरी के कारण ये चैंपियनशिप छोड़ दी थी।

रिप्ली इस समय एक्शन से बाहर चल रही हैं। उम्मीद है कि वो बहुत जल्द वापसी कर लेंगी। अगर SummerSlam तक रिया वापसी कर लेंगी तो फिर वो द मैन को टाइटल के लिए चुनौती दे सकती हैं। आपको बता दें WrestleMania XL में भी इन दोनों के बीच मुकाबला हुआ था। वहां पर रिप्ली ने बैकी को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया था। SummerSlam में दोनों के बीच दोबारा मुकाबला हो सकता है।

#1 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस एक बार फिर कोडी रोड्स को चुनौती दे सकते हैं

Ad

यकीनन रोमन रेंस इस दशक के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। चैंपियन के रूप में उन्होंने चार साल जबरदस्त काम किया। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। अपने इस टाइटल रन के दौरान कई दिग्गजों को हराया। WrestleMania XL में पिछले महीने कोडी रोड्स ने रेंस को हराकर उनकी बादशाहत खत्म की थी।

रेंस इस समय ब्रेक पर चल रहे हैं। उम्मीद है कि SummerSlam से पहले वो वापसी कर लेंगे। वापसी के बाद एक अंतिम बार वो कोडी को चुनौती पेश कर सकते हैं। दोनों के बीच अगर मैच होगा तो फिर कंपनी को भी फायदा होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications