Circumstances Roman Reigns Can Return To Title Picture: रोमन रेंस (Roman Reigns) की WWE में वापसी हुए कई महीने बीत चुके हैं। रोमन वापसी के बाद से ही SmackDown में ब्लडलाइन की कहानी में उलझे हुए हैं। देखा जाए तो रेंस ने WrestleMania XL में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप गंवा दी थी। फिलहाल असली ट्राइबल चीफ को इस टाइटल के लिए रीमैच मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 परिस्थितियों का जिक्र करने वाले हैं जिनमें रोमन रेंस की अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप पिक्चर में वापसी हो सकती है।3- किसी हील सुपरस्टार के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने पर रोमन रेंस उसे चुनौती दे सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स मौजूदा समय में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को होल्ड कर रहे हैं। उनका फिलहाल केविन ओवेंस से फिउड जारी है और इन दोनों के बीच Saturday Night's Main Event में टाइटल मैच भी होना है। देखा जाए तो कोडी WWE में बेबीफेस बने हुए हैं।यही कारण है कि संभावना ज्यादा है कि उनकी बादशाहत केविन ओवेंस जैसे किसी हील स्टार के हाथों ही खत्म कराई जा सकती है। देखा जाए तो रोमन रेंस वापसी के बाद से ही बेबीफेस की भूमिका में हैं। यही कारण है कि अगर कोई हील सुपरस्टार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनता है तो रोमन उसे चुनौती देकर टाइटल पिक्चर में एंट्री कर सकते हैं।2- WWE SmackDown में कोडी रोड्स के लिए कोई तगड़ा चैलेंजर नहीं बचने पर रोमन रेंस की टाइटल पिक्चर में एंट्री हो सकती है View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने के बाद से ही एजे स्टाइल्स, लोगन पॉल, केविन ओवेंस, सोलो सिकोआ जैसे कई स्टार्स के खिलाफ अपना टाइटल रिटेन कर चुके हैं। देखा जाए तो कोडी को चैंपियन के रूप में काफी ताकतवर दिखाया जा रहा है। इस वजह से संभावना है कि वो SmackDown में उनके रास्ते में आने वाले हर तगड़े चैलेंजर को हरा सकते हैं।इस स्थिति में WWE को मजबूरन रोमन रेंस की टाइटल पिक्चर में एंट्री कराके उनका कोडी रोड्स के खिलाफ बेबीफेस vs बेबीफेस फिउड कराया जा सकता है। देखा जाए तो रोमन अब तक कोडी के टाइटल के लिए सबसे बड़ी चुनौती होंगे। अगर यह फिउड शुरू होता है तो रोड्स के रेंस के हाथों अपना टाइटल गंवाने का भी खतरा होगा।1- रोमन रेंस के WWE में एक बार हील ट्राइबल चीफ कैरेक्टर में आने पर View this post on Instagram Instagram Postजैसा कि हमने बताया कि रोमन रेंस WWE में वापसी के बाद से ही बेबीफेस की भूमिका में हैं। इस वजह से ट्राइबल चीफ के रूप में उनका अलग रूप देखने को मिल रहा है। संभव है कि भविष्य में कुछ ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं जिससे रेंस को एक बार फिर हील टर्न लेना पड़ सकता है।रोमन रेंस हील ट्राइबल चीफ कैरेक्टर में आने के बाद बिना समय गंवाए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के पीछे जा सकते हैं। यही नहीं, रोमन किसी भी हद तक जाकर इस टाइटल को जीत सकते हैं। इस स्थिति में किसी भी रेसलर के लिए रेंस से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल करना काफी मुश्किल हो जाएगा।