Champions Can Beat Jacob Fatu: पिछले साल जून में जेकब फाटू (Jacob Fatu) ने WWE में डेब्यू किया था। तब से वो जबरदस्त काम कर रहे हैं और अपना बड़ा नाम नाम बना चुके हैं। उन्हें रिंग में हराना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल है। रोस्टर में कम स्टार्स हैं जो उनका सामना करने का माद्दा रखते हैं। कंपनी ने फाटू की बुकिंग भी सही अंदाज में की है। उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में बिल्ड किया जा रहा है। जेकब को हराना कठिन कार्य हैं लेकिन कुछ चैंपियंस ये काम कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन मौजूदा चैंपियंस की बात करेंगे जो फाटू को रिंग में अकेले ढेर करने की ताकत रखते हैं।#3 फ्यूचर में WWE रिंग में गुंथर और जेकब फाटू का मुकाबला हो सकता है? View this post on Instagram Instagram Postगुंथर का मेन रोस्टर में अभी तक दबदबा रहा है। वो 666 दिन तक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे थे। मौजूदा समय में उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी है। द रिंग जनरल से टकराना हर किसी के बस की बात नहीं है। उनका पास अपार ताकत है। गुंथर और जेकब फाटू का फ्यूचर में मुकाबला हो सकता है। फाटू को कड़ी चुनौती द रिंग जनरल दे सकते हैं। उनके पास वो क्षमता है कि फाटू को ढेर कर सकते हैं। गुंंथर का सामना करना जेकब के लिए भी बहुत मुश्किल होगा।#2 WWE में जेकब फाटू के टक्कर के हैं ब्रॉन ब्रेकर ब्रॉन ब्रेकर का इस समय दूसरा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन चल रहा है। उन्हें भी मेन रोस्टर में आए हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। वो अपनी रफ्तार और बाजुओं की ताकत सभी को दिखा चुके हैं। वो आसानी से रिंग में जेकब फाटू को ढेर कर सकते हैं। फाटू और ब्रेकर के मैच में खूब मजा आएगा। कंपनी द्वारा इसे आगे जाकर प्लान किया जा सकता है। ब्रेकर की फुर्ती के आगे जेकब के लिए टिक पाना बहुत ही मुश्किल काम होगा। अपने धमाकेदार स्पीयर से वो फाटू का हाल खराब कर सकते हैं। #1 WWE में ओबा फेमी अपना दम दिखा चुके हैं View this post on Instagram Instagram Postमौजूदा NXT चैंपियन ओबा फेमी 141 किलो के हैं। उन्होंने डेवलपमेंट ब्रांड में अभी तक अपना दबदबा बनाया है। बहुत जल्द उनकी मेन रोस्टर में एंट्री करा दी जाएगी। वो सीधे जेकब फाटू से भी टकरा सकते हैं। ऐसा हुआ तो फेमी बाजी भी मार सकते हैं फेमी के पास गजब की शक्ति है और वो इसके बल पर फाटू को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकते हैं। उनका और फाटू का मुकाबला भी तगड़ा होगा। जेकब की किसी भी छोटी सी गलती का फायदा उठाकर फेमी उन्हें बुरी तरह धराशाई कर सकते हैं।