Powerful Female WWE Superstars: WWE द्वारा पिछले कुछ सालों से विमेंस डिवीजन को खूब बढ़ावा दिया जा रहा है। मौजूदा समय में एक से बढ़कर एक रेसलर्स काम कर रही हैं, जिनके पास टैलेंट को कोई कमी नहीं है। अक्सर आपने देखा होगा कि फीमेल स्टार्स ज्यादातर पतली होती हैं। ये ताकत से ज्यादा टेक्निक पर भरोसा रखती हैं। हालांकि, कुछ ऐसी भी हैं जिनके पास बहुत पावर है। ये दिग्गजों को मात देने की काबिलियत रखती हैं। इस आर्टिकल में हम तीन मौजूदा फीमेल सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो ताकत के मामले में रोमन रेंस-जॉन सीना जैसे बड़े मेल रेसलर्स को टक्कर दे सकती हैं।#3 WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर रिंग में मेल रेसलर्स को धराशाई करने की क्षमता रखती हैं View this post on Instagram Instagram Postबियांका ब्लेयर कई बार रिंग में अपनी ताकत दिखा चुकी हैं। साल 2016 में उन्होंने WWE में कदम रखा था। 2020 में मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से उन्हें कंपनी द्वारा अच्छा पुश मिला। उनके हाथों में बहुत जान है। ये बात सभी को पता है कि रेसलिंग में आने से पहले वो एक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट थीं।ब्लेयर ने पावरलिफ्टिंग में भी हाथ आजमाया है। इससे आप समझ सकते हैं कि उनकी फिटनेस कितनी तगड़ी होगी। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन वो एक साथ तीन रेसलर को कंधे पर उठा सकती हैं। रिंग में कई बार वो ये कारनामा कर चौंका भी चुकी हैं।#2 WWE में रिया रिप्ली जबरदस्त काम कर रही हैं View this post on Instagram Instagram Postरिया रिप्ली अभी विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हैं। पिछले कुछ सालों से वो कंपनी में शानदार काम कर रही हैं। रिप्ली रिंग में किसी से भी नहीं डरती हैं। वो कई बार मेल रेसलर्स से भी पंगा ले चुकी हैं। इसकी वजह ये है कि उनके पास ताकत की कमी नहीं है।रिप्ली के शरीर को देखकर ही लगता है कि वो एक साथ कई रेसलर्स को धराशाई कर सकती हैं। उनका कैरेक्टर भी बहुत खास है, जिसका फायदा उन्हें मिलता है। मौजूदा समय में रिप्ली मेंस डिवीजन में किसी भी स्टार का बुरा हाल करने की क्षमता रखती हैं।#1 WWE सुपरस्टार जॉर्डिन ग्रेस के पास है खूब ताकतजॉर्डिन ग्रेस ने कुछ समय पहले ही WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। वो इस समय NXT में काम कर रही हैं। ग्रेस को मेन रोस्टर में आने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। अपने अनुभव और ताकत के बल पर वो आगे खूब नाम कमाने वाली हैं। ग्रेस का शरीर काफी मजबूत है। फीजिक के मामले में कई मेंस रेसलर्स को वो पीछे कर सकती हैं। उनके पास ताकत की बिल्कुल भी कमी नहीं है।