3 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो तगड़ा कैरेक्टर होने के बावजूद AEW में खराब बुकिंग का शिकार हुए

Ujjaval
AEW में कुछ WWE स्टार उतने सफल नहीं हुए (Photo: Ricky Saints & Penta Instagram)
AEW में कुछ WWE स्टार उतने सफल नहीं हुए (Photo: Ricky Saints & Penta Instagram)

WWE Stars Failed in AEW Bad Booking: WWE में इस समय कई सारे पूर्व AEW स्टार्स मौजूद हैं। उनमें से ज्यादातर लगातार शानदार काम करके चर्चा एक विषय बन रहे हैं लेकिन AEW में वो रेसलर्स कुछ खास नहीं कर पाए। कुछ के पास तो अनोखा गिमिक था लेकिन उनका टोनी खान (Tony Khan) बेहतर तरीके से उपयोग नहीं कर पाए और अंत में उन्होंने कंपनी को अलविदा कह दिया। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो तगड़ा कैरेक्टर होने के बावजूद AEW में खराब बुकिंग का शिकार हुए।

Ad

3- WWE में पेंटा बवाल कर रहे हैं लेकिन AEW में खराब बुकिंग का शिकार हुए

Ad

WWE में पेंटा मौजूदा समय में सबसे चर्चित लूचाडोर स्टार हैं। AEW में रहते हुए उनके लिए यह बात नहीं कही जा सकती थी। 2019 से वो AEW का हिस्सा थे और अपने 5 साल के रन में उन्होंने ज्यादातर समय टैग टीम डिवीजन में काम किया। वो चैंपियन बने लेकिन कभी सिंगल्स स्टार के रूप में उन्हें बढ़िया तरह से बुक ही नहीं किया गया। पेंटा का कैरेक्टर अन्य लूचाडोर स्टार्स से पूरी तरह अलग है और यह चीज साफ तौर पर WWE फैंस को नज़र आ गई होगी।

AEW ने पेंटा को बड़ा पुश देकर टॉप स्टार बनाने का मौका पूरी तरह गंवा दिया। फैंस द्वारा पेंटा को अच्छा रिएक्शन मिलता था और वो रिंग में भी जोरदार थे। इसके बावजूद पेंटा खराब बुकिंग का शिकार हुए। WWE में आने के बाद से पेंटा को स्पॉटलाइट मिल रही है और फैंस उन्हें अगले टॉप स्टार के रूप में देख रहे हैं।

2- AEW में मौजूदा WWE स्टार ईथन पेज को मौके नहीं मिले

Ad

ईथन पेज मौजूदा समय में NXT के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स में से एक हैं। WWE में डेब्यू करते ही उन्होंने सफलता हासिल की और NXT चैंपियन बन गए। टाइटल हारने एक बाद भी ईथन पेज अपने हील गिमिक के चलते सफलता हासिल कर रहे हैं। फैंस को उनका नया रूप बहुत पसंद आ रहा है और जे'वॉन एवंस के साथ स्टोरी ने उनका कद और ज्यादा बढ़ा दिया है।

ईथन पेज WWE में आने से पहले काफी समय तक AEW का हिस्सा थे। पेज को AEW ने बेहद ही खराब तरीके से बुक किया और उनके टैलेंट का सही तरह से उपयोग नहीं किया। पेज का NXT में मौजूदा काम इस बात का प्रमाण है, क्योंकि AEW में अगर उन्हें सही तरह से मौके मिलते, तो वो जरूर सफलता हासिल करते हैं। हालांकि, वो बेहद बुरी तरह से फेल हो गए।

1- AEW ने रिकी सैंट्स को सही से बुकिंग नहीं दी और अब वो WWE में हैं

Ad

रिकी सैंट्स ने AEW में रिकी स्टार्क्स नाम से काम किया। रिकी ने AEW में डेब्यू के बाद से ही अपना प्रभाव छोड़ा था। उनका कैरेक्टर और माइक वर्क दोनों ही तगड़े हैं। वो फैंस को AEW में द रॉक की याद दिलाते थे। रिकी को इसी कारण से फैंस का अच्छा रिएक्शन मिलता आया है। इन सभी चीजों के बावजूद रिकी के टैलेंट का AEW ने सही तरह से उपयोग नहीं किया।

रिकी ने AEW में टैग टीम चैंपियनशिप और FTW टाइटल जरूर जीता लेकिन वो इससे बेहतर कर सकते थे। रिकी को महीनों तक टीवी से दूर रखा और इस तरह का खराब फैसला AEW पर भारी पड़ गया। अब वो WWE का हिस्सा हैं और रिकी सैंट्स नाम से काम कर रहे हैं। कई लोगों का सोशल मीडिया पर यह मानना है कि ऑल एलीट रेसलिंग ने रिकी को अपने साथ नहीं रखकर बहुत बड़ी गलती कर दी है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications