3 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जिनका फिनिशिंग मूव है बहुत ज्यादा खराब, Roman Reigns के भाई का नाम भी शामिल

WWE
इन स्टार्स को करना चाहिए बड़ा बदलाव (Photo: WWE.com)

WWE Stars Finishing Moves Very Bad: WWE में फिनिशिंग मूव का बहुत बड़ा रोल होता है। ये एक ऐसी चीज है जिससे स्टार्स के स्किल को आंका जाता है। कुछ फिनिशर्स का नाम तो ऊंचा हो जाता लेकिन कुछ को लेकर फैंस कभी भी उत्साहित नहीं रहते हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns), जॉन सीना, द रॉक और रैंडी ऑर्टन जैसे स्टार्स ने रिंग में अपने तगड़े एक्शन से ही बड़ा नाम बनाया है। ये रेसलर्स मैच का अंत मे भी अपने ही खास अंदाज में करते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन मौजूदा WWE सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनका फिनिशर काफी खराब है।

Ad

#3 WWE में बेली का फिनिशर हमेशा से उनकी कमजोरी रही है

youtube-cover
Ad

विमेंस डिवीजन में बेली का नाम काफी ऊंचा है। लंबे समय से वो यहां पर काम कर रही हैं। उनका रोज़ प्लांट मूव टेक्निकल रूप से अच्छा है लेकिन इसकी आलोचना बहुत होती है। इसके कम इम्पैक्ट के कारण ही प्रभाव में कमी आ जाती है।

अन्य फिनिशिंग मूव्स की तुलना में रोज़ प्लांट बिल्कुल भी रोमांचक नहीं है। बेली को हमेशा के लिए इस मूव को छोड़ देना चाहिए। उन्हें डाइविंग एल्बो ड्रॉप का प्रयोग ही करना चाहिए। इससे उनके प्रदर्शन में और ज्यादा निखार आ सकता है।

#2 WWE में सोलो सिकोआ के फिनिशर में बिल्कुल भी मजा नहीं आता है

youtube-cover
Ad

सोलो सिकोआ के फिनिशर को समोअन स्पाइक नाम से जाना जाता है। सिकोआ अपना बड़ा नाम बना चुके हैं लेकिन अपने मूव को ज्यादा फेमस नहीं कर पाए। वो अपने अंगूठे से सीधे गले में अटैक करते हैं, जिसके बाद रेसलर नीचे गिर जाता है।

WWE के मौजूदा दौर को देखा जाए तो समोअन स्पाइक काफी बोरिंग लगता है। देखने में ये काफी तगड़ा मूव लगता है लेकिन इसे लेकर फैंस के बीच कोई रोमांच नहीं होता है। सिकोआ को अब इसकी जगह किसी अन्य तगड़े मूव की खोज करनी चाहिए।

#1 WWE सुपरस्टार लोगन पॉल को भी करना चाहिए बदलाव

youtube-cover
Ad

WWE में अगर लोगन पॉल को टॉप पर पहुंचना है तो सबसे पहले उन्हें अपने फिनिशिंग मूव वन लकी पंच को बदलना होगा। रेसलिंग में पंचिंग फिनिशर हमेशा से उबाऊ रहा है। लोगन का मूव उनके कैरेक्टर के लिए सही हो सकता है लेकिन फैंस इसे लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं रहते हैं।

पॉल को वन लकी पंच का प्रयोग सेटअप मूव के तौर पर करना चाहिए। WWE को भी इस पर ध्यान देना चाहिए। पॉल धीरे-धीरे रेसलिंग में अपना बड़ा नाम बनाते जा रहे हैं। उनका मूव भी तगड़ा होगा तो आगे जाकर फायदा मिल सकता है। ये काम उन्हें जल्द से जल्द करना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications