WWE के 3 मौजूदा खतरनाक Superstars जो Brock Lesnar को रिंग में धराशाई कर आसानी से उन्हें हरा सकते हैं

WWE रिंग में इन स्टार्स को ब्रॉक लैसनर को हराने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी
WWE रिंग में इन स्टार्स को ब्रॉक लैसनर को हराने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी

Superstars Can Beat Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) अपना बहुत बड़ा नाम बना चुके हैं। अपनी तगड़ी बॉडी और कद-काठी के चलते उन्हें बहुत सफलता मिली। उनके खिलाफ रिंग में रेसलिंग करना बहुत ही मुश्किल काम होता है। अपने करियर में वो कई बार दुश्मनों का हाल बेहाल कर चुके हैं। उनकी ताकत की पूरी दुनिया कायल है।

Ad

WWE द्वारा लैसनर की बुकिंग हमेशा तगड़े अंदाज में की गई है। बहुत कम ऐसे रेसलर्स हैं जो उनको टक्कर दे पाए। उनके गुस्से और एग्रशन को देखकर सभी की हालत खराब हो जाती है। ब्रॉक के खिलाफ रिंग में जीत हासिल करना बहुत मुश्किल काम है। मौजूदा रोस्टर में कुछ ही ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो उन्हें धराशाई कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जो लैसनर को आसानी से हरा सकते हैं।

#3 क्या कभी WWE रिंग में ब्रॉन ब्रेकर करेंगे द बीस्ट की हालत खराब?

Ad

WWE में खौफ का दूसरा नाम इस समय ब्रॉन ब्रेकर को कहा जा रहा है। अपने दुश्मनों की हालत बिल्कुल वो खराब कर दे रहे हैं। पहले NXT में उन्होंने नाम कमाया और अब Raw में वो कहर बरपा रहे हैं। कुछ लोग तो उन्हें दूसरा ब्रॉक लैसनर कहने लग गए हैं।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि WWE द्वारा अब ब्रेकर की बुकिंग पर ध्यान दिया जाएगा। इसका मतलब है कि आगे जाकर ब्रॉक के खिलाफ भी उनकी टक्कर हो सकती है। ब्रेकर का रिंग में अंदाज लगभग द बीस्ट जैसा ही है। आप इस बात को कहने में कोई संकोच नहीं करेंगे कि लैसनर को ब्रेकर आराम से हरा सकते हैं।

#2 पूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर दे सकते हैं तगड़ी चुनौती

Ad

ब्रॉक लैसनर और गुंंथर के बीच मैच लगभग सभी फैंस देखना चाहते हैं। कंपनी ने दोनों के मैच के लिए प्लान जरूर बनाया होगा। मौजूदा रोस्टर में देखा जाए तो गुंथर एक परफेक्ट हील लगते हैं। 6 फुट 4 इंच उनकी हाइट है और वो ब्रॉक के हर मूव का जवाब आसानी से दे सकते हैं।

WWE ने अभी तक गुंथर की बुकिंग बहुत ही शानदार अंदाज में की है। ब्रॉक की तरह वो भी अपने दुश्मनों की हालत खराब करने में देर नहीं करते हैं। गुंथर एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो ब्रॉक को तगड़ी चुनौती दे सकते हैं। शायद ऐसा भी हो सकता है कि द बीस्ट के खिलाफ गुंथर बहुत जल्दी जीत हासिल कर लें।

#1 क्या WWE रिंग में इल्या ड्रैगूनोव अपने खौफनाक अंदाज से द बीस्ट की हालत खराब कर पाएंगे?

Ad

इल्या ड्रैगूनोव का इस लिस्ट में नाम देखकर आप हैरानी में पड़ जाएंगे लेकिन वो भी ब्रॉक को टक्कर देकर उनके खिलाफ आसानी से मैच जीत सकते हैं। हम ये बात इतने दावे से इसलिए कह रहे हैं क्योंकि WWE रिंग में गुंथर और ब्रॉन ब्रेकर को भी इल्या हरा चुके हैं। साल 2023 में उन्होंने ब्रेकर और साल 2021 में उन्होंने गुंथर (तब वाल्टर) को हराया था।

NXT में इल्या ने पहले धमाकेदार प्रदर्शन से सभी को हैरान किया और अब वो मेन रोस्टर में अपना जलवा दिखा रहे हैं। इल्या फ्यूचर में WWE के बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। उनके मूव्स इतने तगड़े होते हैं कि सामने वाले रेसलर की हालत खराब हो जाती है। अब सोचिए इतना खतरनाक रेसलर ब्रॉक को आराम से हरा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications