3 तलाकशुदा पूर्व WWE सुपरस्टार्स जिनकी 2025 के Royal Rumble मैच में चौंकाने वाली एंट्री हो सकती है

WWE
क्या इन स्टार्स की हो पाएगी वापसी? (Photo: WWE.com)

Divorced Star Can Surprise Entry: WWE Royal Rumble 2025 अब काफी नजदीक आ गया है। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच को लेकर सभी उत्साहित हैं। कई सुपरस्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। रोमन रेंस (Roman Reigns), जॉन सीना और सीएम पंक जैसे दिग्गज अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। रंबल मैच में हर साल किसी ना किसी स्टार की सरप्राइज वापसी होती है। इस बार भी ऐसा होने की पूरी उम्मीद है। इस आर्टिकल में हम उन तीन तलाकशुदा पूर्व WWE सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनकी आगामी Royal Rumble मैच में चौंकाने वाली एंट्री हो सकती है।

Ad

#3 Royal Rumble मैच में पूर्व WWE सुपरस्टार निकी बैला की हो सकती है एंट्री

Ad

निकी बैला के लिए पिछला साल कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने अपने पति आर्टेम चिगविंटसेव पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनका तलाक हो गया था। निकी अब रेसलिंग की तरफ शायद अपना ध्यान एकत्रित करना चाहती हैं।

हाल ही में WrestleVotes ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि बैला के एक्शन में वापसी के संबंध में काफी चर्चा हुई है। इस खबर के बाद उनकी विमेंस रॉयल रंबल मैच में एंट्री की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। वो इस बार अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकती हैं।

#2 क्या WWE रिंग में लाना की हो पाएगी वापसी?

Ad

सीजे पैरी उर्फ लाना को WWE ने साल 2020 में रिलीज कर दिया था। पिछले साल उनका भी AEW स्टार मिरो के साथ तलाक हो गया था। दोनों सात साल तक एक साथ रहे थे। वो भी इस साल विमेंस रॉयल रंबल मैच में वापसी कर सभी को चौंका सकती हैं।

लाना ने 2023 में AEW में भी डेब्यू किया था। हालांकि, वहां पर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। 2024 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था। लाना कई बार WWE में वापसी की इच्छा जता चुकी हैं। हो सकता है कि इस बार वो बड़ा कारनामा कर दें।

#1 पूर्व WWE सुपरस्टार ईवा मैरी का भी दिख सकता है जलवा

youtube-cover
Ad

WWE के साथ ईवा मैरी के अभी तक दो रन रहे हैं। साल 2013 में उन्होंने सबसे पहले एंट्री की थी। इसके बाद 2017 में उन्होंने कंपनी छोड़ दी। 2020 में फिर उन्होंने वापसी की लेकिन 2021 में उन्हें रिलीज कर दिया गया। पिछले साल उनका भी तलाक हो चुका है।

ईवा की विमेंस रॉयल रंबल मैच में इस बार सरप्राइज एंट्री हो सकती है। ट्रिपल एच द्वारा उन्हें वापस लाया जा सकता है। उनकी WWE में दोबारा वापसी हो गई तो फिर सभी को अच्छा लगेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications