WWE में एक हफ्ते पहले किया था डेब्यू, अब बन गए चैंपियन; 3 बातें जो फैंस को Motor City Machine Guns के बारे में जाननी चाहिए

Ujjaval
WWE SmackDown में मोटर सिटी मशीन गन्स चैंपियन बने (Photo: Triple H Instagram)
WWE SmackDown में मोटर सिटी मशीन गन्स चैंपियन बने (Photo: Triple H Instagram)

Facts Know About Motor City Machine Guns: WWE SmackDown के एपिसोड में मोटर सिटी मशीन गन्स (Motor City Machine Guns) ने इतिहास रच दिया। वो DIY को हराकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेंडर बन गए। इसी शो में उन्होंने ब्लडलाइन (Bloodline) के टोंगा ब्रदर्स का सामना किया। उन्होंने टामा टोंगा और टांगा लोआ को हराकर टाइटल पर कब्जा कर लिया। मोटर सिटी मशीन गन्स का पिछले हफ्ते ही डेब्यू हुआ था और अब वो चैंपियन बन गए हैं। वो अभी भी WWE फैंस के बीच नए हैं और कई बातें उनके बारे में सभी को पता नहीं होगी। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे, जो फैंस को मोटर सिटी मशीन गन्स के बारे में शायद पता नहीं होंगी।

Ad

3- WWE में टैग टीम चैंपियनशिप जीतते ही मोटर सिटी मशीन गन्स ने खास लिस्ट में नाम करा लिया है दर्ज

Ad

मोटर सिटी मशीन गन्स ने WWE में टैग टीम टाइटल जीतते ही कुछ बड़ी टीमों के साथ अपना नाम दर्ज करा लिया है। TNA, NJPW और WWE तीनों ही रेसलिंग इतिहास के सबसे पुराने प्रमोशन में से हैं। इन तीनों कंपनी में टैग टीम चैंपियनशिप जीतना काफी बड़ी बात है। मोटर सिटी मशीन गन्स ने यह कारनामा कर दिया है। उनके पहले सिर्फ डडली बॉयज़ और गुड ब्रदर्स ने ही NJPW, WWE और TNA में टाइटल पर कब्जा किया था।

बड़ी बात यह है मोटर सिटी मशीन गन्स ने अपने तीसरे ही मैच में यह कारनामा कर दिया। इसके अलावा FTR, वॉर मशीन (वॉर रेडर्स) और G.O.D. (टोंगा ब्रदर्स) के साथ ROH, न्यू जापान और WWE में चैंपियन बनने वाली टीमों ने उनका नाम दर्ज हो गया है। कई फैंस को शायद इसके बारे में पता नहीं होगा।

2- WWE में आने से पहले AEW में मोटर सिटी मशीन गन्स ने सिर्फ एक मैच लड़ा है

youtube-cover
Ad

मोटर सिटी मशीन गन्स को TNA Impact इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में गिना जाता है। वो सालों तक इंडिपेंडेंट सर्किट पर रहे और अब WWE का हिस्सा बने हैं। इसी बीच काफी लोगों को पता नहीं होगा कि मोटर सिटी मशीन गन्स ने AEW में भी काम किया हुआ है। हालांकि, वो AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं थे। वो सिर्फ एक मैच में नज़र आए थे और इसके बाद दोबारा वहां नहीं दिखे।

मोटर सिटी मशीन गन्स का यह मैच All Out 2022 में आया था। उन्होंने जे लीथल के साथ टीम बनाकर वार्डलो और FTR का सामना किया था। इस मैच में MCMG और लीथल को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। एलेक्स शैली और क्रिस सैबिन ने इसके बाद कभी AEW में काम नहीं किया और अब वो WWE में आते ही सफलता हासिल कर चुके हैं। यह काफी बड़ी बात है।

1- WWE टैग टीम चैंपियन एलेक्स शैली और क्रिस सैबिन दोनों सफल सिंगल्स स्टार हैं

youtube-cover
Ad

मोटर सिटी मशीन गन्स को रेसलिंग जगत की मौजूदा समय की सबसे अच्छी टीमों में गिना जाता है। उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट पर सालों तक काम किया और कई टैग टीम टाइटल जीते। हालांकि, काफी कम फैंस को पता होगा लेकिन मोटर सिटी मशीन गन्स के दोनों सदस्य एलेक्स शैली और क्रिस सैबिन बेहतरीन सिंगल्स स्टार रहे हैं। बता दें कि शैली ने काफी सालों तक TNA में काम किया। इसी बीच वो TNA वर्ल्ड चैंपियन और एक्स-डिवीजन चैंपियन बने थे।

दूसरी ओर क्रिस सैबिन ने भी सिंगल्स स्टार के रूप में बेहतरीन नाम कमाया है। उन्होंने भी TNA वर्ल्ड चैंपियनशिप एक बार जीत रखी है। सैबिन इसी के साथ इतिहास के सबसे सफल एक्स-डिवीजन चैंपियन हैं। वो 10 बार इस टाइटल पर कब्जा जमा चुके हैं। दोनों भले ही WWE में बतौर टैग टीम आए हैं लेकिन आगे जाकर उन्हें मौका मिलेगा, तो वो सिंगल्स रेसलर के तौर भी अपना नाम बना सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications