WWE Superstars Who Got Married in 2024: WWE सुपरस्टार्स अमूमन अपने निजी जीवन को रेसलिंग से पूरी तरह दूर रखते हैं। दूसरी ओर कुछ ऑन-स्क्रीन अपने पार्टनर्स के साथ नज़र आते हैं। हर एक सुपरस्टार का काम करने का तरीका अलग रहता है। कुछ रेसलर्स कंपनी में काम करते हुए अपने दूसरे रेसलर में जीवन साथी ढूंढ लेते हैं, तो कुछ पहले से रिलेशनशिप में होते हैं।हर साल सुपरस्टार्स अपने करियर का सबसे बड़ा फैसला लेते हुए शादी कर लेते हैं। इस साल भी कुछ रेसलर्स शादी के बंधन में बंधे हैं। इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्होंने साल 2024 में शादी की।3- WWE सुपरस्टार सोन्या डेविल ने फरवरी 2024 में शादी की थी View this post on Instagram Instagram Postसोन्या डेविल ने कुछ हफ्तों पहले ही WWE में वापसी की है। इसके पहले वो चोट के कारण एक्शन से दूर थीं। इसी बीच डेविल ने शादी कर ली थी। आपको बता दें कि वो काफी समय से फिटनेस ट्रेनर और मॉडल टोनी कसानो के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने फरवरी 2024 में आखिर अपने जीवन का सबसे बड़ा फैसला लेते हुए शादी कर ली।सोन्या डेविल इसी कारण काफी चर्चा का विषय भी बनी थीं। वो इंस्टाग्राम पर टोनी कसानो के साथ लगातार तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती हैं। डेविल के WWE करियर की बात करें, तो उन्होंने अभी तक कंपनी में कोई मुख्य चैंपियनशिप नहीं जीती है। वो सिर्फ एक बार विमेंस टैग टीम चैंपियन बनी थीं लेकिन चोट के कारण उन्हें मजबूरन टाइटल को छोड़ना पड़ा। वापसी के बाद सोन्या उतना प्रभावित नहीं कर पाई हैं लेकिन फैंस की उनपर नज़रें हैं।2- WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो ने कुछ महीनों पहले शादी की थी View this post on Instagram Instagram Postडॉमिनिक मिस्टीरियो ऑन-स्क्रीन रिया रिप्ली के साथ नज़र आते हैं और मौजूदा समय में लिव मॉर्गन के साथ स्टोरीलाइन एंगल का हिस्सा हैं। इसके बावजूद वो अपने निजी जीवन को रेसलिंग से अलग रखते हैं। आपको बता दें कि डॉमिनिक काफी सालों से अपनी गर्लफ्रेंड मैरी जूलिएट के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने सगाई भी कर ली थी। 7 मार्च 2024 को यह खबर सामने आई कि डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है।मिस्टीरियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी यह तस्वीर पोस्ट करके फैंस को निजी जीवन से जुड़ी खुशखबरी दी थी। मिस्टीरियो के WWE करियर की बात करें, तो वो अभी सफलता जबरदस्त सफलता हासिल कर रहे हैं। वो मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स में से एक हैं और उन्हें लगातार बू का सामना करना पड़ता है। डॉमिनिक जजमेंट डे के अहम सदस्य हैं और इस फैक्शन में आने के बाद ही उनका करियर पूरी तरह से बदला है।1- WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली ने हाल ही में शादी कर ली View this post on Instagram Instagram Postरिया रिप्ली मौजूदा समय में WWE की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं। वो अभी चोटिल होने के कारण एक्शन से दूर हैं लेकिन वो जब भी रिंग में आती हैं, सुपरस्टार्स की हालत खराब कर देती हैं। रिया रिप्ली ऑन-स्क्रीन डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ नज़र आती हैं लेकिन असल जीवन में उनके बीच कुछ नहीं हैं। रिप्ली 2022 से पूर्व WWE सुपरस्टार बडी मर्फी उर्फ बडी मैथ्यूज़ के साथ रिलेशनशिप में हैं।रिया रिप्ली और बडी मैथ्यूज़ ने अगस्त 2023 में सगाई कर ली थी। रिप्ली चोट के कारण ब्रेक पर हैं और थोड़े समय से ही बडी भी ऑन-स्क्रीन इंजरी एंगल के कारण AEW से दूर हैं। सोशल मीडिया पर आकर रिया रिप्ली ने शादी का ऐलान कर दिया और खास तस्वीर भी शेयर की। उन्हें कई सारे बड़े सुपरस्टार्स ने बधाई भी दी। रिया रिप्ली की वापसी कब होती है, यह सही मायने में देखने वाली चीज़ होगी।