3 पूर्व AEW वर्ल्ड चैंपियन जिन्होंने WWE में कभी भी मैच नहीं लड़ा है

Ujjaval
कुछ पूर्व AEW वर्ल्ड चैंपियन WWE में नहीं रहे हैं (Photo: WWE.com & AEW Instagram)
कुछ पूर्व AEW वर्ल्ड चैंपियन WWE में नहीं रहे हैं (Photo: WWE.com & AEW Instagram)

Former AEW Champions Never Had Match WWE: AEW की शुरुआत 2019 में हुई थी और यह फैंस के लिए WWE के अलावा एक विकल्प के रूप में सामने आया था। AEW के अस्तित्व में आए काफी साल हो चुके हैं और अब तक कई सारे स्टार्स ने वहां वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। इसमें WWE में काम कर चुके क्रिस जैरिको (Chris Jericho), सीएम पंक (CM Punk) और जॉन मोक्सली जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। हालांकि, कुछ ऐसे भी पूर्व AEW चैंपियन रहे हैं, जिन्होंने WWE के लिए काम नहीं किया। इस आर्टिकल में हम 3 पूर्व AEW वर्ल्ड चैंपियन के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने WWE में कभी भी मैच नहीं लड़ा है।

Ad

3- पूर्व AEW वर्ल्ड चैंपियन कैनी ओमेगा ने WWE में कोई मैच नहीं लड़ा है

Ad

कैनी ओमेगा ने NJPW द्वारा मुख्य रूप से नाम कमाया है। बता दें कि कैनी मौजूदा समय में AEW के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने एक बार AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती है। उन्होंने यह कारनामा 2 दिसंबर 2020 को Dynamite: Winter Is Coming के एपिसोड में किया था। उन्होंने जॉन मोक्सली को हराकर यह टाइटल जीता था। उनका रन 346 दिन तक चला था।

कई लोगों को शायद यह बात पता नहीं होगी लेकिन कैनी ओमेगा ने WWE का डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। अक्टूबर 2005 से लेकर अगस्त 2006 तक वो WWE की डेवलपमेंटल ब्रांच DSW में रहे। उन्हें कभी WWE बैनर के अंडर लड़ने का चांस नहीं मिल पाया। उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट पर रहते हुए ही नाम कमाया। वो मौजूदा समय में WWE के बाहर सबसे बड़े और चर्चित नामों में से एक हैं। इससे पता चलता है कि उन्हें सफलता हासिल करने के लिए WWE की जरूरत नहीं पड़ी।

2- WWE में पूर्व AEW वर्ल्ड चैंपियन हैंगमैन पेज ने कभी काम नहीं किया है

Ad

हैंगमैन पेज इस समय AEW के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स में से एक हैं। वो 2019 में कंपनी की शुरुआत के साथ ही वहां पर बने हुए हैं। बता दें कि पेज पूर्व AEW वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने Full Gear 2021 में कैनी ओमेगा को हराया था और AEW की टॉप चैंपियनशिप जीत ली थी। पेज ने 197 दिनों तक चैंपियनशिप को अपने पास रखा था। पेज इसके बाद से ही दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए कोशिश करते आए हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है।

हैंगमैन पेज के पास जबरदस्त टैलेंट और कैरेक्टर है। कई लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि पेज ने WWE में कभी काम नहीं किया है। वो इंडिपेंडेंट सर्किट के बड़े नाम रहे हैं। इसके अलावा वो ROH और NJPW में सफलता की सीढ़ियां चढ़े और अब AEW का हिस्सा हैं। अभी हैंगमैन सिर्फ 33 साल के हैं और भविष्य में अगर उन्हें अच्छा कॉन्ट्रैक्ट मिला, तो वो WWE में भी कदम रखते हुए दिखाई दे सकते हैं।

1- पूर्व AEW वर्ल्ड चैंपियन MJF ने WWE में कभी मैच नहीं लड़ा

Ad

MJF ने AEW में 2019 में जगह बनाई थी और इसके बाद वो सबसे ज्यादा प्रभावित करने में सफल हुए। इसी के चलते उन्हें बड़ा पुश मिला और वो AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीते। MJF ने Full Gear 2022 में जॉन मोक्सली को हराकर वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया था और वो उनका रन 406 दिन लंबा था। उन्होंने अब तक WWE में कोई मैच नहीं लड़ा है।

WWE ने अप्रैल 2015 में Tough Enough शो में MJF की एंट्री से जुड़ी वीडियो यूट्यूब पर डाली थी। हालांकि, उन्हें चुना नहीं गया और फिर अगस्त 2016 में समोआ जो के NXT TakeOver शो में एंट्रेंस के दौरान गार्ड के रूप में भी वो दिखाई दिए थे। हालांकि, WWE ने उन्हें कभी ऑफिशियल तौर पर साइन नहीं किया और उन्होंने वहां एक भी मैच नहीं लड़ा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications